फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   government creating pressure ?from cbi to get vote alleges sp

वोट के लिए सीबीआई से दबाव बना रही सरकारः सपा

Mon, 17 Dec 2012 03:16 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 17 Dec 2012 03:16 PM IST
विज्ञापन
government creating pressure ?from cbi to get vote alleges sp

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार प्रमोशन में आरक्षण बिल के पक्ष में वोट करने के लिए सीबीआई के जरिए दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


हालांकि पार्टी ने स्पष्ट किया कि सरकार के दबाव और सीबीआई की धमकी के बाद भी प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ है और इस बिल के विरोध में ही मतदान करेगी।

समाजवादी प्रवक्ता मोहन सिंह ने संसद परिसर में कहा कि सपा इस विधेयक के खिलाफ है और जब भी इस पर सदन में मत विभाजन होगा, उसके विरोध में वोट डाला जाएगा। 
विज्ञापन


मोहन सिंह से जब यह पूछा गया कि क्या सपा पर सरकार को समर्थन करने के लिए सीबीआई का दबाव है, सिंह ने जवाब दिया कि हमने पूर्व में ही स्वीकार किया है कि सीबीआई का इस्तेमाल दबाव डालने के लिए होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस में कोई भ्रष्टाचार नहीं है और अन्य दलों में हर तरह का भ्रष्टाचार है। सीबीआई केवल लालू प्रसाद, मुलायम सिंह यादव और एम करुणानिधि के खिलाफ जांच करने के लिए ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed