फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Government cancelled funding licence of Greenpeace

सरकार ने ग्रीनपीस का फंडिंग लाइसेंस किया रद्द

Fri, 04 Sep 2015 06:18 PM IST
Updated Fri, 04 Sep 2015 06:18 PM IST
विज्ञापन
Government cancelled funding licence of Greenpeace

पर्यावरण मामलों पर काम करने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठन ग्रीनपीस ने आरोप लगाया है कि भारत सरकार उसकी आवाज को दबा रही है। रिपोर्टों के मुताबिक़ सरकार ने भारत में विदेशों से फंड हासिल करने का ग्रीनपीस का लाइसेंस रद्द कर दिया है।

विज्ञापन


इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए ग्रीनपीस ने कहा है कि भारत सरकार विरोध की आवाजों को दबा रही है। ग्रीनपीस के एक अधिकारी ने सरकार की कार्रवाई को 'बेचैनी में उठाया गया कदम' बताया और कहा कि लोकतंत्र में विरोध को दबाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

फोर्ड फाउंडेशन पर भी हो चुकी है कार्रवाई

Government cancelled funding licence of Greenpeace

वहीं भारत सरकार का कहना है कि लाइसेंस इसलिए रद्द किया गया है क्योंकि ग्रीनपीस ने विदेशों से फ़ंड लेने के नियमों का उल्लंघन किया है। भारत सरकार पहले भी फोर्ड फाउंडेशन जैसे विदेशी गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) पर कार्रवाई कर चुकी है।

ग्रीनपीस इंडिया ने ट्वीट किया है, "भारत का गृह मंत्रालय हमारे एफसीआरए लाइसेंस का पंजीकरण रद्द कर सकता है लेकिन लड़ते रहने के हमारे दृढ़ संकल्प को नहीं छीन सकता।" इसी मामले पर शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed