{"_id":"44269e7112473d4347c3a57894255ced","slug":"gopinath-tina-question-aap-policies","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थमे बगावत के सुर, गोपीनाथ ने खोला मोर्चा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नहीं थमे बगावत के सुर, गोपीनाथ ने खोला मोर्चा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 15 Jan 2014 07:12 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी में बगावत के सुर थमते नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विधायक विनोद कुमार बिन्नी के बाद अब कैप्टन गोपीनाथ और टीना शर्मा ने 'आप' की नीतियों और तरीकों पर सवाल उठाए हैं। ये दोनों नेता हाल ही में पार्टी में शामिल हुए हैं।
कैप्टन गोपीनाथ ने रिटेल में एफडीआई संबंधी फैसला पलटने के लिए केजरीवाल सरकार की तीखी आलोचना की। गोपीनाथ ने कहा, 'सरकार के ये कदम स्थानीय कारोबारियों के लिए मददगार नहीं है।'
विज्ञापन