फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gopal kanda gets interim bail in geetika sharma suicide case

कांडा को राहत, चार अक्टूबर तक मिली अंतरिम जमानत

Thu, 05 Sep 2013 01:41 PM IST
टीम डिजिटल/ब्यूरो
टीम डिजिटल/ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2013 01:41 PM IST
विज्ञापन
gopal kanda gets interim bail in geetika sharma suicide case

एयर होस्टेस सुसाइड मामले में मुख्य आरोपी और हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा को चार अक्टूबर तक के लिए अंतरिम जमानत मिल गई है। कांडा ने विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने के लिए अंतरिम जमानत मांगी थी।

विज्ञापन


विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बचाव और अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद जमानत पर गुरुवार को फैसला सुनाया। कांडा वर्तमान में हरियाणा की सिरसा सीट से विधायक हैं।
विज्ञापन


बुधवार को रोहिणी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एमसी गुप्ता के समक्ष कांडा की जमानत याचिका पर बहस करते हुए बचाव पक्ष के अधिवक्ता रमेश गुप्ता ने कहा था कि आरोपी वर्तमान में सिरसा से विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें हरियाणा विधानसभा के आगामी सत्र में हिस्सा लेने और क्षेत्र में विकास कार्य के लिए अंतरिम जमानत चाहिए।

जमानत याचिका का विरोध करते हुए विशेष लोक अभियोजन अधिकारी राजीव मोहन ने कहा था कि किसी गिरफ्तार शख्स को विधायिका की कार्यवाही में हिस्सा लेने का हक नहीं है।


राष्ट्रमंडल खेल घोटाले में आरोपी सुरेश कलमाड़ी ने भी संसद सत्र में हिस्सा लेने के लिए जमानत मांगी थी, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें इसी आधार पर अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed