{"_id":"374cc1be-1cdd-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"gopal-kanda-did-not-want-to-marry-with-geetika","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गीतिका से शादी नहीं करना चाहता था कांडा'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'गीतिका से शादी नहीं करना चाहता था कांडा'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 16 Feb 2013 05:35 PM IST
विज्ञापन
पूर्व एयर होस्टेस गीतिका शर्मा खुदकुशी मामले में आरोपी अरुणा चड्ढ़ा ने एक बड़ा खुलासा किया है। मीडिया में प्रकाशित खबरों के मुताबिक अरुणा चड्ढ़ा ने बताया कि सुसाइड केस का मुख्य आरोपी गोपाल कांडा गीतिका शर्मा के साथ केवल शारीरिक संबंध रखना चाहता था, जबकि गीतिका उससे शादी के लिए जोर रही थी।
विज्ञापन
अरुणा ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि गीतिका गोपाल कांडा से शादी करना चाहती थी, लेकिन कांडा शादी के बजाय केवल शारीरिक संबंध रखना चाहता था। अपने बयान में अरुणा ने कहा कि गीतिका इस नाजायज रिश्ते से उकता गई थी, इसलिए वह कांडा से शादी करना चाहती थी।
विज्ञापन
अरुणा ने बताया कि गीतिका को कांडा का दूसरी महिलाओं के साथ रिश्ता भी मंजूर नहीं था। जब कांडा ने गीतिका के शादी के प्रस्ताव को मानने से इंकार कर दिया तो गीतिका बहुत नाराज हुई। इसीलिए दवाब बनाने के लिए कांडा ने गीतिका से उन पैसों की डिमांड की जो उसने गीतिका को एमबीए करने के लिए दिये थे।
विज्ञापन
पुलिस को दिए अपने बयान में अरुणा चड्ढ़ा ने कहा कि कांडा के कहने पर उसने गीतिका को कई बार समझाया कि वह शादी के लिए दवाब ना बनाए। गौरतलब है कि गीतिका खुदकुशी मामले में हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के साथ उनकी सहयोगी अरुणा चड्ढा भी आरोपी है।