फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   google-internet banking-delhi university-fraud

गूगल पर किया सर्च और पकड़े गए ठग

Sat, 17 Aug 2013 11:14 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 17 Aug 2013 11:14 AM IST
विज्ञापन
google-internet banking-delhi university-fraud
राजधानी दिल्ली में एक ऐसा मामला आया है जिसमें पुलिस ने गूगल सर्च की मदद से इंटरनेट के जरिए ठगी करने वाले लोगों के एक समूह का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने अभियुक्त ललित मेहरोत्रा का नाम जब गूगल पर सर्च किया तो उसका सोशल नेटवर्किंग प्रोफाइल सामने आया। ललित मेहरोत्रा ने अपने प्रोफाइल पर एक बाइक बेचने का विज्ञापन दिया था। इस विज्ञापन में उसने अपना मोबाइल नंबर भी दिया था। इस नंबर की जांच करने पर पुलिस को कुछ सदिंग्ध कॉल किए जाने की जानकारी मिली।

टीएनएन के मुताबिक इसके बाद ललित मेहरोत्रा की पहचान की पुष्टि के लिए एक फर्जी कस्टमर बनाकर उसके पास भेजा। जैसे ही ललित मेहरोत्रा की पहचान हो गई। उसे पुलिस ने 8 अगस्त को अपनी गिरफ्त में ले लिया था।  
विज्ञापन


इंटरनेट बैकिंग के जरिए सैलरी एकाउंट से 19 लाख रुपए गायब करने के मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक ललित मेहरोत्रा समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को ठगों ने बताया कि एटीएम के अंदर लोग पैसे निकालने के बाद अपनी रसीद को ऐसे ही फेंक देते थे। ठग एटीएम के अंदर कूड़ेदान से रसीद निकालकर कस्टमर के बैंक एकाउंट की जानकारी इकट्ठा करते थे।

साथ ही सांठगांठ करके कस्टमर का मोबाइल सिम ब्लॉक कराकर उस पर डुप्लीकेट सिम भी लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed