{"_id":"fe79849bb5a3dedcbd42ae81f5f1232b","slug":"google-co-founder-splits-from-wife-for-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 साल छोटी गर्लफ्रेंड के लिए गूगल के मालिक ने बीवी को छोड़ा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
14 साल छोटी गर्लफ्रेंड के लिए गूगल के मालिक ने बीवी को छोड़ा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 30 Aug 2013 03:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूगल इंक के सहसंस्थापक सर्गेई ब्रिन की रईसी और संपत्ति के चर्चे तो खूब होते रहे हैं लेकिन अब वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ चर्चा में आए हैं।
विज्ञापन
ब्रिन अपनी पत्नी ऐनी वोसीकी से अलग हो रहे हैं। वह आजकल खुद से 14 साल छोटी लड़की अमांदा रोसेनबर्ग के साथ डेटिंग कर रहे हैं। अमांदा कंपनी में ही काम करती हैं।
विज्ञापन
कपल के प्रवक्ता ने बताया कि ब्रिन और वोसिकी पिछले कुछ महीनों से अलग रह रहे हैं। उनकी साल 2007 में शादी हुई थी और दो बच्चे भी हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि दोनों अभी कानूनी रूप से अलग नहीं हुए हैं और आगे अच्छे दोस्त व पार्टनर के तौर पर रहेंगे।
ब्रिन और वोसीकी दोनों 40 साल के हैं। वोसीकी बॉयोटैक फर्म 23 एंड मी में चीफ एक्जीक्यूटिव हैं। इस फर्म में गूगल ने लाखों डॉलर का निवेश किया है। वोसीकी की बहन भी गूगल में टॉप एक्जीक्यूटिव हैं।
विज्ञापन
इनके अलग होने की खबर उस समय आई है जब कुछ समय पहले ही एंड्रॉयड के वाइस प्रेसिडेंट ह्यूगो बारा ने कंपनी छोड़ दी थी। रोसेनबर्ग और बारा भी डेटिंग कर चुके हैं।
अमांदा रोसेनबर्ग गूगल में मार्केटिंग मैनेजर हैं। उन्हें साल 2012 में मैनेजर बनाया गया। वह लंदन छोड़कर सिलिकॉन वैली मुख्यालय में काम करने के लिए आई थीं। वह सात महीनों में गूगल ग्लास की मार्केटिंग मैनेजर बन गईं।
बाताया जा रहा है की ब्रिन और वोसिकी के अलग होने के बाद भी इसका असर कंपनी पर नहीं पड़ेगा क्योंकि दोनों के बीच शादी से पहले इस संबंध में समझौता हुआ था। दोनों साथ काम करते रहेंगे।
इस वक्त ब्रिन की संपत्ति 22.8 बिलियन डॉलर की है। उनके पास 20 बिलियन डॉलर के गूगल शेयर हैं।