अपने सपनों के पीछे दौड़िए: सुंदर पिचाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप अपने सपनों के पीछे दौड़िये और वो काम करिए जो आपको सबसे ज्यादा रोमांचित करता है। ये बात गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने दिल्ली स्थित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित आस्क सुंदर कार्यक्रम के दौरान कहीं। एक सवाल के जवाब में सुंदर ने कहा कि अगर वो गूगल के सीईओ न हुए होते तो कहीं सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स बना रहे होते।
पिचाई ने छात्रों से कहा कि अपने जीवन के एक क्षण में आपको ऐसा लगेगा कि आप जहां काम कर रहे हैं, जिनके साथ काम कर रहे हैं, वहां आपको थोड़ी असुरक्षा महसूस होगी, क्योंकि इसका सीधा अर्थ यह है कि आप ऐसे लोगों के साथ काम कर रहे हैं जो आपसे बेहतर है और आप पर जोर दे रहे हैं। लेकिन यही सब आपको प्रोत्साहित भी करेगा।
इस तरह का है गूगल
छात्रों से गूगल के बारे में अपने अनुभव साझा करते हुए पिचाई ने कहा कि गूगल एक आश्चर्यजनक और मजेदार स्थान है। वहां लोग अद्भुत विषयों पर काम कर रहे हैं।
महिलाओं के इंटरनेट उपयोग करने पर सुंदर ने कहा कि उनके द्वारा कम इंटरनेट का उपयोग किया जाना एक वैश्वकि समस्या है लेकिन भारत में यह बड़े स्तर पर है।
बताते चले कि कल ही पिचाई ने घोषणा की थी कि वे अगले साल तक भारत के 100 रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई की सेवा देंगे।