फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   golden baba use to wear eleven kilogram gold

ये हैं गोल्डन बाबा, ऑडी से चलते हैं, पहनते हैं 11 किलो सोना

Fri, 07 Aug 2015 02:58 AM IST
Updated Fri, 07 Aug 2015 02:58 AM IST
विज्ञापन
golden baba use to wear eleven kilogram gold

काफिला ऐसा, ऑडी और फार्च्युनर जैसी लग्जरी गाड़ियां तो ट्रक और छोटा हाथी भी। सुरक्षा में 25 निजी कर्मचारियों के साथ पुलिस भी। खुद 11 किलो सोने के गहनों से लदे।

विज्ञापन


ये हैं भगवान शिव में अगाध श्रद्धा रखने वाले रेडीमेड कपड़ों के कारोबारी गोल्डन बाबा। बृहस्पतिवार रात नौ बजे ये हरिद्वार से कांवड़ लेकर दादरी गांव पहुंचे तो इन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


हर कोई उनसे हाथ मिलाने को उत्सुक नजर आया। हरिद्वार से दिल्ली तक चर्चित गोल्डन बाबा (सुधीर कुमार) आठ मोटी-मोटी अंगूठी, गले में 15 चेन, दो ब्रेसलेट के अलावा दोनों हाथों में भारी बाजूबंद समेत 11 किलो सोना पहनकर चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल साढ़े आठ किलो सोना पहना था

golden baba use to wear eleven kilogram gold

पिछले साल इन्होंने साढ़े आठ किलो सोना पहना था। दिल्ली के शाहदरा निवासी गोल्डन बाबा का रेडीमेड कपड़े का कारोबार है। बकौल गोल्डन बाबा, मैं जब तक मेरे प्राण रहेंगे, तब तक मैं कांवड़ लाता रहूंगा।

भगवान शिव से मेरी आत्मा जुड़ी है। इस बार मैं 23वीं कांवड़ लेकर हरिद्वार से दिल्ली जा रहा हूं। शिवरात्रि पर साढ़े चार किलो की सोने की जैकेट भी पहनूंगा, जिसे विशेष इसी दिन के लिए बनवाई है।

इस बार एक करोड़ होगा खर्च

golden baba use to wear eleven kilogram gold

इस बार उनके साथ 25 निजी गार्ड हैं। इसके अलावा 350 कांवड़ियों और 25 सेवादारों की फौज है। गोल्डन बाबा ने बताया कि जब वह पहली बार कांवड़ लेकर आए थे, तब ढाई सौ रुपये खर्च हुए थे। इस बार उनकी 23वीं कांवड़ है। इस पर करीब एक करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है। 11 अगस्त को वह दिल्ली पहुंचेंगे।

22 गाड़ियों का काफिला

गोल्डन बाबा के काफिले में 22 गाड़ियां हैं। इनमें एक ऑडी, दो फार्च्युनर, दो स्कॉर्पियो, दो इनोवा, दो क्वॉलिस, तीन बड़े ट्रक, पांच टेंपो, एक एंबुलेंस और चार छोटा हाथी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed