फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gold-price-hike

32 हजार हुआ सोना, 9 महीने में सबसे महंगा

Sat, 24 Aug 2013 09:10 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 24 Aug 2013 09:10 PM IST
विज्ञापन
gold-price-hike
रुपये की चमक फिर लौट आई है। शनिवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 280 रुपये चढ़कर 31700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।
विज्ञापन


करीब नौ महीने बाद सोना इतना महंगा हुआ है। त्योहारों की मांग और निर्यात में कमी को देखते हुए स्टाकिस्टों ने सोने की खरीद तेज कर दी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के भाव मजबूत हैं, जिसके चलते सोना अब 32 हजार की ओर कदम बढ़ाने लगा है। चांदी का भाव भी 1730 रुपये बढ़कर 53530 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एसके जैन ने बताया कि सोने में यह तेजी डॉलर की मांग बढ़ने से आई है। रिजर्व बैंक की पाबंदियों के बाद गत 22 जुलाई से सोने का आयात तकरीबन बंद है।
विज्ञापन


इससे सोने की तस्करी बढ़ेगी। जैन का कहना है कि अभी बाजार में ज्वैलरी के ग्राहक बहुत कम हैं। लेकिन त्योहारों की मांग को देखते हुए स्टाकिस्ट खरीद कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 11 सप्ताह के उच्चतम स्तर 1400 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोना बेचकर मुनाफा कमाने में जुटे खरीदार

गत 28 जून को 25130 रुपये तक गिरने के बाद सोने में करीब 26 फीसदी की तेजी आ चुकी है। इसे भुनाने के लिए सर्राफा बाजार में सोना बेचने वालों की भीड़ बढ़ रही है।


लोगों को फिर से सोना सस्ता होने का डर भी है। दिल्ली बुलियन एंड ज्वैलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल कुमार गोयल का कहना है कि जिन लोगों ने 25-26 हजार के भाव पर सोना खरीदा, अब उसे भुनाना चाहते हैं। बाजार में खरीदार बेहद कम हैं लेकिन सोना बेचकर मुनाफा कमाने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed