{"_id":"f789fb92148a396c0c116e71227629e0","slug":"goa-cm-said-tejpal-case-to-be-tried-in-fast-track-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"'फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा तेजपाल का केस'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा तेजपाल का केस'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 05 Dec 2013 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा के मुख्यमंत्री ने कहा है कि महिला सहकर्मी के साथ यौन शोषण मामले में फंसे तरुण तेजपाल का केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
एक कार्यक्रम में दिल्ली आए मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि वह कोशिश करेंगे कि इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए, ताकि पीड़ित लड़की को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन हुए मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में महिला जज करेंगे।
मनोहर पार्रिकर ने कहा कि अतीत में भाजपा के साथ तेजपाल के संबंध जैसे भी रहे हों, किसी को इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है कि सरकार उनके साथ गलत तरीके से पेश आएगी। इससे पहले तेजपाल ने आरोप लगाया है कि इस मामले में राजनीति की जा रही है।
विज्ञापन
तहलका के एक स्टिंग आपरेशन में भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण को रिश्वत लेते हुए दिखाया गया था, जिसके कारण उनको इस्तीफा देना पड़ा था। माना जाता है कि इस प्रकरण के बाद तेजपाल और भाजपा के रिश्ते तल्ख हो गए।
शनिवार रात में गिरफ्तार किए गए तेजपाल अभी पुलिस रिमांड पर हैं और उनका अधिकतर समय गोवा मेडिकल कालेज और इंस्टीट्यूट आफ साइकिएट्री एंड ह्यूमन बिहेवियर में गुजर रहा है।
अधिकारी ने कहा कि मेडिकल परीक्षण में समय लगने के कारण तेजपाल से पूछताछ के लिए पुलिस को मुश्किल से समय मिल रहा है।