फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Goa CM ask to nurse not protest in the sun

"धूप में न निकला करो, तुम काली हो जाओगी"

Wed, 01 Apr 2015 01:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Apr 2015 01:01 PM IST
विज्ञापन
Goa CM ask to nurse not protest in the sun

इस साल महिलाओं के रूप रंग को लेकर शुरू हुआ टिप्पणियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। संसद में साउथ इंडियन महिलाओं के शरीर की बनावट पर जद-यू नेता शरद यादव बेबाक टिप्पणी के बाद अब गोवा के मुख्यमंत्री ने नर्सों को धूप में आंदोलन न करने की सलाह दी है।

विज्ञापन


गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने आंदोलन कर रही नर्सों को सलाह दी कि उन्हें धूप में भूख हड़ताल नहीं करनी चाहिए क्योंकि धूप के कारण उनका रंग काला हो सकता है और यह उनकी शादी को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन


अनुषा सांवत नाम की एक नर्स ने बताया कि उसने पोंडा में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। अनुषा ने बताया कि मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि लड़कियों को धूप में भूंख हड़ताल पर नहीं बैठना चाहिए क्योंकि इससे वो काली हो सकती है और ऐसा होने से उन्हें अच्छा दूल्हा नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय को टिप्पणी की जानकारी नहीं

Goa CM ask to nurse not protest in the sun

अनुषा ने बताया कि पारसेकर की यह टिप्पणी अनुचित थी। हालांकि पारसेकर ने इस संदर्भ में कोई टिप्पणी नहीं की। वहीं सीएमओ का इस पर कहना है कि हमें नहीं मालूम कि मुख्यमंत्री ने इस तरह का कोई बयान दिया है या नहीं। हालांकि हम ऐसा नहीं मानते कि उन्होंने ऐसा कुछ कहा होगा।

गोवा में नर्स और एक निजी फर्म द्वारा चलाई जा रही 108 एंबुलेंस सर्विस से जुड़े कर्मचारी पिछले कुछ दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इनका आरोप है कि फर्म में सिर्फ 13 एंबुलेंस ही उपलब्ध हैं जबकि 33 के लिए भुगतान किया जा रहा है।

इन्होंने बताया कि हमारे प्रतिनिधि पारसेकर से दो बार मुलाकात कर चुके हैं। अब हमने तय किया है कि हम हर सार्वजनिक समारोह में जिसमें मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे हम उनके सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed