फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Girls in Gujarat recorded highest ratio of sexual abuse.

'गुजरात में लड़कियों का शोषण सबसे ज्यादा'

Tue, 30 Dec 2014 03:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 30 Dec 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
Girls in Gujarat recorded highest ratio of sexual abuse.

महिलाओं के खिलाफ अपराध खासकर यौन शोषण जैसे मामले पूरे देश से सामने आ रहे हैं, लेकिन इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य से गुजरात से जो आंकड़े आए हैं वो काफी चौंकाने वाले हैं।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, देश के सभी राज्यों से ज्यादा गुजरात में लड़कियों का यौन शोषण होता है। 'सेव द चिल्ड्रेन' नाम के एनजीओ की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि गुजरात में 63 प्रतिशत लड़कियों को यौन शोषण किया जाता है जो देश के किसी भी हिस्से में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट में महिलाओं के यौन शोषण को लेकर दूसरे राज्यों के भी आंकड़े दिए गए हैं जो यूएनसीआरसी कार्यक्रम के तहत एक रिसर्च में आए हैं। यह रिसर्च संयुक्त राष्ट्र में पेश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हैं दूसरे राज्यों के आंकड़े?

Girls in Gujarat recorded highest ratio of sexual abuse.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में गुजरात के बाद सबसे ज्यादा महिलाओं की यौन हिंसा का शिकार होने वाला राज्य मध्य प्रदेश है। मध्य प्रदेश 57 प्रतिशत महिलाओं को यौन शोषण का शिकार होना पड़ता है।

जबकि सबसे ज्यादा यौन हिंसा के शिकार राज्यों में पश्चिम बंगाल को तीसरे स्‍थान पर रखा गया है जहां पर 56 फीसदी महिलाओं का यौन शोषण किया जाता है। बच्चों और महिलाओं के शोषण पर आई रिपोर्ट का शीर्षक 'विंग्स 2014: द वर्ल्ड ऑफ इं‌डियाज गर्ल्स' दिया गया है।

देश में महिलाओं शोषण पर रिपोर्ट तैयार करने का प्रोजेक्ट एक एनजीओ का था जिसे टीआईएसएस नाम की संस्‍था ने पूरा किया है।

जानकारी के अनुसार इस रिपोर्ट को संयुक्त राष्ट्र में यूएनसीआरसी के 25वीं वर्षगांठ के मौके पर पेश किया जाएगा। यूएन की शाखा सीआरसी दुनिया में बच्चों और म‌हिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने के लिए जानी जाती है।

इतना ही नहीं रिपोर्ट में यह भी उजागर किया गया है कि कहां और कितने प्रतिशत बच्चों से काम कराया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed