{"_id":"4acd4fe53c129f74f99779ca99cdf0a2","slug":"girl-dies-after-getting-stuck-in-school-elevator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट में फंस जाने से नर्सरी की छात्रा की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
लिफ्ट में फंस जाने से नर्सरी की छात्रा की मौत
एजेंसी/हैदराबाद
Updated Wed, 18 Nov 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद के दिलसुख नगर क्षेत्र में मंगलवार को प्राइवेट स्कूल की लिफ्ट में फंस जाने से चार साल की लड़की की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद आहत परिजन और लोगों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस ने स्कूल प्रशासन पर केस दर्ज किया है। सईदा फातिमा नाम की यह बच्ची हैदराबाद के दिलसुख नगर क्षेत्र के एक निजी स्कूल में नर्सरी में पढ़ती थी।
विज्ञापन
यहां के पूर्वी जोन के डिप्टी कमिश्नर ए रविंदर ने बताया कि वह सुबह सवा नौ बजे के करीब ग्राउंड फ्लोर से तीसरे मंजिल पर क्लास करने शिक्षक और बच्चों के साथ लिफ्ट में चढ़ी की उसका सिर लिफ्ट में फंस गया और सिर के कुचले जाने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन