फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   girl died after thrown from train

इटावा: चलती ट्रेन से युवती को फेंका, मौत

Thu, 03 Jul 2014 10:14 PM IST
Updated Thu, 03 Jul 2014 10:14 PM IST
विज्ञापन
girl died after thrown from train

कानपुर की ओर जा रही ट्रेन से एक युवती को राहतपुरा गांव के पास तीन युवकों ने फेंक दिया। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे आ रही मालगाड़ी के चालक ने ट्रैक किनारे शव पड़े होने की सूचना रेलवे अफसरों को दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने युवती के पास पड़े मिले फोन से उसके घरवालों को सूचना दी। युवती की शिनाख्त असम की प्रतिभा पर्वत के रूप में हुई। पुलिस को युवती को ट्रेन से फेंके जाने की बात गांव के एक किशोर ने बताई।

विज्ञापन

मालगाड़ी चालक ने शव ट्रैक किनारे देखा

girl died after thrown from train

बृहस्पतिवार सुबह राहतपुरा के पास मालगाड़ी के चालक ने एक युवती का शव ट्रैक किनारे पड़ा देखा। चालक ने इसकी सूचना रेलवे स्टेशन के अफसरों को दी। इटावा रेलवे स्टेशन से सिविल लाइन थाने को मेमो भेजा गया। इस पर सिविल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को ट्रैक किनारे टूटा मोबाइल पड़ा मिला।

मोबाइल में मिले नंबरों पर फोन किया गया तो युवती की शिनाख्त प्रतिभा पर्वत (25) पुत्री नईन पर्वत निवासी डिटोनीसार जिला सोनीतीतूर असम के रूप में हुई। युवती दिल्ली के मौगडोनोब्स कंपनी में कार्यरत बताई गई।

राहतपुरा के विकास नामक किशोर ने युवती को ट्रेन से फेंके जाने की बात कही। उसने बताया कि वह आउटर पर गुटखा, सिगरेट व पानी के पाउच बेचता है। बकौल विकास करीब पौने पांच बजे नई दिल्ली से कानपुर जा रही श्रमशक्ति एक्सप्रेस से युवती को फेंका गया। स्लीपर कोच से तीन लड़कों को उसने युवती को धक्का देते देखा था। डर की वजह से वह घर भाग गया और परिजनों को यह बात बताई। विकास पुलिस को बोगी संख्या नहीं बता सका।

आखिर कहां जा रही थी युवती

girl died after thrown from train

पुलिस मृत युवती के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि मोबाइल के जरिये युवती की शिनाख्त हुई है। युवती ट्रेन से कैसे गिरी इसकी जानकारी नहीं हुई है।

युवती असम की रहने वाली बताई गई है जबकि श्रमशक्ति एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल तक ही जाती है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि युवती कहां जा रही थी? अगर युवती असम जा रही थी तो वह दिल्ली से असम जाने वाली ट्रेन में सवार क्यों नहीं हुई?

आखिर वह श्रमशक्ति एक्सप्रेस में ही क्यों बैठी? ऐसे ही कई सवालों का जवाब जांच में जुटी पुलिस ढूंढने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed