{"_id":"10b84456-7011-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"girl-denied-live-in-relationship-boy-cut-her-nose","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिव इन रिलेशन में रहने से मना किया तो काट दी नाक ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
लिव इन रिलेशन में रहने से मना किया तो काट दी नाक
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2013 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। तिलक नगर इलाके में एक युवती ने लिव इन रिलेशनशिप में रहने से मना किया तो युवक ने उसकी पिटाई कर दी। यही नहीं उसने ब्लेड मारकर उसकी नाक काट ली। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय युवती अपने परिजनों के साथ तिलक नगर इलाके में काली बस्ती में रहती है। 4 फरवरी को वह अपने मालिक के बेटे को स्कूल से लाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसे उसी बस्ती में रहने वाला युवक मिला।
विज्ञापन
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राजन के साथ वह कुछ दिन तक लिव इन रिलेशन में रही थी। आपस में मनमुटाव रहने पर उसने एक माह पहले उसे छोड़ दिया था।
विज्ञापन
रास्ते में मिलते ही युवक ने उसे दोबारा साथ रहने के लिए जोर देने लगा। मना करने पर उसने उसकी पिटाई कर दी और ब्लेड निकाल कर उसकी नाक काट ली।
घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी राजन की तलाश में दबिश दी जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।