फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   giriraj singh controversial speech increaeing problems for bjp

विवादित बयान पर गिरिराज के खिलाफ केस, राजनाथ ने बुरी तरह हड़काया

Sun, 20 Apr 2014 09:47 PM IST
Updated Sun, 20 Apr 2014 09:47 PM IST
विज्ञापन
giriraj singh controversial speech increaeing problems for bjp

नरेंद्र मोदी के करीबी और बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने मोदी विरोधियों को चुनाव बाद पाकिस्तान भेजने की धमकी देकर पार्टी को परेशानी में डाल दिया है।

विज्ञापन


गिरिराज के इस बयान पर पार्टी असहज है, जबकि विरोधी कांग्रेस और जदयू ने इसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने का संकेत देते हुए गिरिराज की चुनाव आयोग से शिकायत कर दी है।
विज्ञापन


बयान को लेकर भाजपा पर जोरदार हमलों और राजनाथ सिंह की फटकार के बावजूद गिरिराज अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने रविवार को फिर दोहराया कि मोदी का विरोध करने वालों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवादित बयान को लेकर बिहार के देवघर में गिरिराज और नितिन गडकरी व कुछ अन्य नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गिरिराज की रैली के दौरान गडकरी भी मंच पर मौजूद थे।

'क्या मोदी आधे गुजरातियों को भी पाकिस्तान भेज देंगे?'

giriraj singh controversial speech increaeing problems for bjp

इस बयान पर उपजे सियासी विवाद के बीच कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने पूछा है कि क्या मोदी विधानसभा चुनाव में उन्हें वोट न देने वाले आधे गुजरातियों को भी पाकिस्तान भेज देंगे।

चौतरफा आलोचनाओं और हमलों से असहज भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रविवार को गिरिराज को आपत्तिजनक बयान देने के लिए बुरी तरह हड़काया।

राजनाथ ने उन्हें अपने बयान पर खेद जताने का निर्देश देने के साथ ही दोबारा इस तरह की बयानबाजी करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी। लेकिन गिरिराज ने खेद जताने के बजाय अपने रुख पर कायम रहकर पार्टी की मुश्किल और बढ़ा दी है।

राजनाथ सिंह ने झाड़ा पल्‍ला

giriraj singh controversial speech increaeing problems for bjp

माना जा रहा है कि पार्टी उन पर अब सख्त कार्रवाई कर सकती है। मालूम हो कि शनिवार को गिरिराज ने मोदी का विरोध करने वालों को पाकिस्तान परस्त बताते हुए कहा था कि आने वाले दिनों में ऐसे लोगों की जगह पाकिस्तान में होगी।

हालांकि इस आपत्तिजनक बयान से भाजपा ने किनारा करते हुए इसे उनका निजी विचार बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की है। डेमेज कंट्रोल की कोशिश के तहत राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर चलने और न्याय और मानवता की राजनीति में विश्वास करती है।

गिरिराज सिंह बिहार के नवादा से पार्टी उम्मीदवार हैं। कांग्रेस और जदयू ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इस मामले की शिकायत करते हुए गिरिराज सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed