{"_id":"a5c7e8c57735f953f5718505bb98f3f4","slug":"girija-devi-in-varanasi-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में ठुमरी गायिका गिरिजा देवी, होंगे खास कार्यक्रम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
वाराणसी में ठुमरी गायिका गिरिजा देवी, होंगे खास कार्यक्रम
अनूप ओझा/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 02 Nov 2014 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रख्यात ठुमरी गायिका पद्मविभूषण गिरिजा देवी रविवार को कोलकाता से वाराणसी पहुंची।
विज्ञापन
ठुमरी साम्राज्ञी के जीवन के 85 साल पूरे होने की खुशी में वर्ष पर्यंत देश भर में शास्त्रीय संगीत के कार्यक्रम किए जाएंगे। काशी में पांच दिनी संगीत संध्या की शुरुआत छह नवंबर से होगी। पहले दिन उïनके जीवन वृत्त पर तैयार मूवी आईपी माल सिगरा में दिखाई जाएगी।
इस दौरान देश की जानी मानी संगीत हस्तियां अपनी प्रस्तुति देंगी। सात नवंबर की शाम साढ़े सात बजे नागरी नाटक मंडली में गिरिजा देवी की ठुमरी पर प्रख्यात कथक नृत्य गुरु पद्म विभूषण विरजू महाराज नृत्य की तिहाइयों से युगलबंदी करेंगे।
विज्ञापन
आठ नवंबर की शाम महमूरगंज के रमन निवास में पद्मश्री पं. हरिहरन का गायन होगा। नौ नवंबर को होटल पीकॉक के गार्डेन में पद्मविभूषण अमजद अली खान सरोद वादन करेंगे।
विज्ञापन
10 नवंबर को गंगा की मध्यधारा पर बजरे पर संगीतमय शाम सजेगी। इस दौरान गिरजा देवी को दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से भगीरथ सम्मान दिया जाएगा। उसी शाम सात बजे शास्त्रीय गायिका किशोरी अमोनकर गायन प्रस्तुत करेंगी। यह कार्यक्रम संगीत परिषद की ओर से किया गया है।