गुलाम अली का मुंबई में होने वाला कार्यक्रम रद्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव सेना के विरोध के बाद मशहूर पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली का मुंबई में शुक्रवार को होने का समारोह रद्द कर दिया गया है। पहले भी शिव सेना ने उनका मुंबई और पुणे में होने वाले कार्यक्रमों का विरोध कर उन्हें रद्द करवा चुकी है।
टीवी अभिनेता से फिल्म निर्माता बने सुहैब इलयासी ने कहा, ‘यह समारोह शुक्रवार को अंधेरी के ‘द क्लब’ में होने वाला था लेकिन यह अब नहीं होने जा रहा है। इसे रद्द कर दिया गया है।’ इलयास ने कहा कि 75 वर्षीय गुलाम अली ने अपनी मुंबई यात्रा रद्द कर दी है।
शिवसेना के विरोध के चलते कार्यक्रम हुआ रद्द
इलयासी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘घर वापसी’ के म्यूजिक लांच समारोह में अली शुक्रवार को शिरकत करने वाले थे। उन्हें बृहस्पतिवार को मुंबई आना था।
अली ने इस फिल्म में न सिर्फ अभिनय किया है बल्कि एक देशभक्ति गीत भी गाया है। इलयासी ने दावा किया कि स्थानीय पुलिस और शिव सेना के कुछ सदस्यों ने आयोजकों को धमकाया और उनसे इस समारोह को रद्द करने के लिए कहा।
इलयासी ने कहा कि आयोजन समिति के एक सदस्य समारोह के लिए पैसे देने द क्लब गए थे लेकिन उनसे कहा गया कि आपकी बुकिंग रद्द की जा चुकी है। इसके लिए कोई कारण भी नहीं बताया गया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी घटना घटी। गुलाम अली साहब भी इसके बारे में जानते हैं और दुखी हैं।