{"_id":"2991cf1a-c4a3-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"ghaziabad-murder-police-arrest-killer-rahul-s-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद मर्डर: आरोपी ड्राइवर का साथी भी पकड़ा गया ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गाजियाबाद मर्डर: आरोपी ड्राइवर का साथी भी पकड़ा गया
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2013 08:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के नई बस्ती में सात लोगों की हत्या करने के आरोपी ड्राइवर राहुल के साथी और पुलिस के मुखबिर जुगनू जैकब को भी क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि जुगनू को ही राहुल ने सतीश गोयल के घर से चोरी किए दो लाख रुपये में से एक लाख रुपये दिए थे। इनमें से 20 हजार रुपये बरामद किए जा चुके हैं। राहुल को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि जुगनू आर्य नगर मोहल्ले का रहने वाला है। इस पर लूट और आर्म्स एक्ट के तीन मुकदमे दर्ज हैं।
पहले भी जा चुका है जेल
उसे बृहस्पतिवार देर रात कोटगांव फाटक से दबोचा गया। वह 2008 में 20 लाख की लूट के मामले में जेल जा चुका है। जुगनू बीए फाइनल ईयर का छात्र है।
एसएसपी ने बताया कि राहुल ने जुगनू को एक लाख रुपये इसलिए दिए थे, ताकि वह राहुल के साथ हत्याकांड और कोयला कारोबारी के अपहरण में शामिल हो।
बकौल एसएसपी, जुगनू ने पुलिस को बताया कि हत्याकांड में उसकी भूमिका नहीं है। एक लाख रुपये उसने राहुल से उधार लिए थे। उसने अपहरण की साजिश में शामिल होने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
बाद में पत्रकारों से बातचीत में जुगनू ने कहा कि राहुल सनकी है। उसने बताया मछलियों को पानी से निकाल तड़पाकर मारना राहुल को अच्छा लगता था। उसकी ऐसी हरकतों से सभी उससे नफरत करते थे।
सीबीआई जांच की मांग
सतीश गोयल की बेटी शैली और दामाद सचिन मित्तल का कहना है कि सीबीआई जांच से इस केस में ‘सच’ सामने आ सकता है। वे पुलिस थ्योरी से इत्तिफाक नहीं रखते हैं।