{"_id":"a9658ef8-277c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"get-relief-from-unwanted-sms","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनचाहे एसएमएस से मिलेगी राहत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अनचाहे एसएमएस से मिलेगी राहत
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 06 Nov 2012 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनचाहे एसएमएस से आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। मार्केटिंग कंपनियों द्वारा भेजे जाने वाले एसएमएस पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने नियम सख्त कर दिए हैं। नए नियम के तहत ट्राई ने कहा है कि अब एक सिम के जरिए एक दिन में 100 एसएमएस तक ही रियायतों दरों पर भेजे जा सकेंगे। इसके बाद एसएमएस भेजने पर प्रति एसएमएस का भुगतान खुदरा दर के आधार पर करना होगा।
विज्ञापन
ट्राई के इस कदम से उन कंपनियों पर लगाम लग सकती है, जो कि अभी तक मिल रही छूट का फायदा उठाते हुए थोक में मार्केटिंग के लिए एसएमएस ग्राहकों को भेजती थी। नए नियम अगले 15 दिनों में लागू किए जाएंगे। इसके अलावा, टेलीकॉम ऑपरेटर्स को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वह तीन महीनों के अंदर एक ऐसी प्रणाली बनाएं, जिससे समान वाणिज्यिक एसएमएस किसी और स्रोत से न भेजा जा सके।
विज्ञापन