फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   general manager of ringing bells is also from shamli

251 वाले फोन के जीएम के पिता भी चलाते हैं बारदाने की दुकान

Sat, 20 Feb 2016 09:10 AM IST
Updated Sat, 20 Feb 2016 09:10 AM IST
विज्ञापन
general manager of ringing bells is also from shamli

मोबाइल फ्रीडम 251 की कंपनी रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड में महाप्रबंधक भी शामली का है। उसके पिता भी रेलवे रोड पर बारदाने की दुकान करते हैं।

विज्ञापन


मूलरूप से गढ़ीपुख्ता कस्बा निवासी किराना व्यापारी राजेश कुमार के बेटे मोहित गोयल ने सबसे सस्ता मोबाइल फोन लांच करके देश दुनिया में शामली का नाम फैला दिया है।
विज्ञापन


तीन साल पहले तक पिता राजेश के साथ किराना की दुकान पर हाथ बंटाने वाला मोहित एकाएक सुर्खियां बन गया। वहीं, मालूम चला कि 18 फरवरी को मोबाइल कंपनी के विज्ञापन में जिस अनमोल गोयल का फोटो दिया गया, वह भी शामली के मोहल्ला माजरा रोड का रहने वाला है। अनमोल के पिता सुनील कुमार बारदाना व्यापारी हैं और उनकी दुकान भी रेलवे रोड पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनमोल की प्रारंभिक शिक्षा शामली से हुई

general manager of ringing bells is also from shamli

अनमोल की प्रारंभिक शिक्षा शामली से हुई, जिसके बाद बड़ौत स्थित कॉलेज से उसने बीकॉम किया। पिता सुनील कुमार का कहना है कि उनका बेटा अनमोल सीए (चार्टर्ड एकाउंटेंट) करने के बाद नौकरी की तलाश में लगा था।

इसी दौरान उसका संपर्क मोहित गोयल से हुआ और उसकी कंपनी में बतौर जीएम नौकरी मिल गई। एक सवाल के जवाब में सुनील ने बताया कि रिंगिंग बेल्स में उनके बेटे की पार्टनरशिप नहीं है, बल्कि जीएम के पद पर नौकरी कर रहा है।

कौन कहता है पेड़ों पर नोट नहीं लगते

general manager of ringing bells is also from shamli

चर्चाओं में आए रिंगिंग बेल्स कंपनी के डायरेक्टर मोहित गोयल युवा होने के साथ ही काफी दिलचस्प हैं। उनके फेसबुक अकाउंट से इसकी पुष्टि होती है।

फेसबुक पर करीब चार साल के दौरान की गई पोस्ट में कहीं पर मोहित स्वीमिंग पूल में नहाते नजर आते हैं, तो कहीं दोस्तों के साथ टूर का आनंद लेते हुए। वहीं, एक पोस्ट उन्होंने ऐसी भी डाली है, जिसमें पेड़ पर नोट लटकाए हुए हैं और लिखा है कि कौन कहता है नोट पेड़ों पर नहीं लगते।

इसके अलावा हीरे की अंगूठी और कारों के फोटो भी पोस्ट कर रखे हैं। साथ ही धारणा गोयल से शादी के पहले रिंग सेरेमनी और रोकना की रस्म के अलावा अपना बर्थडे सेलीब्रेशन के फोटो भी डाले हुए हैं।

गड़बड़ी की आशंका में न्यायालय को भेजी ईमेल

general manager of ringing bells is also from shamli

शामली के राजेश तालान ने फ्रीडम 251 मोबाइल को लेकर गड़बड़ी की आशंका जताते हुए सर्वोच्च न्यायालय को ईमेल भेजी है। उनका कहना है कि जनहित में ईमेल भेजकर न्यायालय को अवगत कराया है, उसका जवाब अभी नहीं आया है।

थम नहीं रहा चर्चा का बाजार

फ्रीडम 251 मोबाइल को लेकर चर्चा का बाजार थम नहीं रहा। शुक्रवार को भी जगह जगह लोग इसी मोबाइल की चर्चा करते रहे। कोई मोहित गोयल की सोच को सही बता रहा था, तो कोई उसमें धोखाधड़ी की आशंका भी जताने लगा। वहीं, मोहित के पिता की दुकान पर भी लोग मोबाइल के बारे में पूछने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed