फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Gen vk singh say sorry for 90% media

ट्वीट पर बोले वीके सिंह, '90 फीसदी मीडिया से माफी मांगता हूं'

Sat, 11 Apr 2015 09:50 PM IST
Updated Sat, 11 Apr 2015 09:50 PM IST
विज्ञापन
Gen vk singh say sorry for 90% media

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने अपने विवादास्पद ट्वीट के लिए मीडिया से आधी-अधूरी माफी मांग ली है। आधी-अधूरी इसलिए क्योंकि उन्हें लगता है कि मीडिया का एक तबका उनके खिलाफ अभियान चला रहा है। उन्होंने इस वर्ग से माफी मांगने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन


ट्वीट विवाद पर शनिवार को पहली बार मीडिया के सामने आए वीके सिंह ने कहा कि 90 प्रतिशत मीडिया अपनी जिम्मेदारियों को सही ढंग से निभा रहा है। यदि मेरी टिप्पणी से इस धड़े को दुख पहुंचा है तो मैं माफी चाहता हूं।
विज्ञापन


मैंने यह टिप्पणी बाकी 10 प्रतिशत लोगों के लिए की थी और वे इसी के काबिल हैं। उन्होंने दावा किया कि दूसरे तो इस 10 प्रतिशत मीडिया के लिए बाजारू तथा बिकाऊ समेत और भी बुरे शब्द इस्तेमाल करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने लगे हाथ मीडिया संस्थानों को खुद पर निगरानी के लिए एक नियामक संस्था बनाने की सलाह दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, 10 प्रतिशत मीडिया इसी के काबिल है

Gen vk singh say sorry for 90% media

उन्होंने कहा कि मीडिया की विश्वसनीयता को बचाने के लिए एक निगरानी संस्था बनानी चाहिए, जिसके पास पूरे अधिकार हों। सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा इस तरह की संस्था के निर्माण के सवाल पर जनरल वीके सिंह ने कहा कि इस दिशा में सरकार का कोई भी कदम प्रेस की स्वतंत्रता में दखल माना जाएगा।

वीके सिंह का ट्वीट विवाद यमन में भारत द्वारा किए गए बचाव अभियान से जुड़ा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि यमन से भारतीयों को निकालना पाकिस्तानी दूतावास में जाने की अपेक्षा कम रोमांचक था।

एक समाचार चैनल में इस बार खबर आने के बाद वीके सिंह ने ट्वीट किया था, दोस्तों, आप प्रेस्टीट्यूट से क्या अपेक्षा करते हैं। पिछली बार टीवी एंकर ने  ई की जगह ओ समझ लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed