{"_id":"a0fda9d0-de15-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"gay-lesbian-tour-nudist-tour-new-tools-of-tourism","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूरिज्म का नया फंडाः गे-लेस्बियन क्रूज, न्यूड बीच की सैर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
टूरिज्म का नया फंडाः गे-लेस्बियन क्रूज, न्यूड बीच की सैर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 26 Jun 2013 10:43 AM IST
विज्ञापन
भारत से लेकर यूरोप तक, दुनिया के हर मुल्क में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए कुछ खास आकर्षण मौजूद हैं। लेकिन टूर-ट्रैवल कंपनियों ने होड़ में आगे निकलने के लिए अब नए-नए आइडिया पर काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
कहीं गे और लेस्बियन पर्यटकों को रिझाने के लिए नए-नए तरीके खोजे जा रहे हैं, तो कहीं ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट खींचने के लिए न्यूड बीच का पासा फेंका जा रहा है।
विज्ञापन
क्रूज कंपनी कैटरीना लाइन ने क्रोएशिया में दिलचस्पी रखने वाले पर्यटकों के लिए यूं तो कई क्रूज ऑफर पेश किए हैं, लेकिन इनमें से दो खास हैं। पहला गे क्रूज और दूसरा न्यूड बीच पैकेज।
विज्ञापन
कैटरीना लाइन इंडिया ऑफिस के अधिकारी ने बताया, 'गे क्रूज बेहद खास पैकेज है। यह सिर्फ गे पर्यटकों के लिए है। इसमें जहाज के कप्तान से लेकर स्टीवर्ड, कुक तक और बाकी सारा स्टाफ गे होगा।'
यह पैकेज चार अलग-अलग तरह का है, जिसके दाम 28 हजार से लेकर 77 हजार रुपए के बीच हैं। पैकेज 7 रात और 8 दिन का है और इसके जुलाई-अगस्त में दो अलग-अलग बैच हैं।
इसके साथ ही कंपनी ने न्यूडिस्ट/एफकेके क्रूज पेश किया है, जिसमें क्रूज पर सवार होने वाले पर्यटकों को क्रोएशिया के ऐसे खूबसूरत द्वीपों की सैर कराई जाएगी, जहां न्यूड रहा जाता है।
अधिकारी ने बताया, 'यूं तो क्रोएशिया के ज्यादातर बीच न्यूड हैं, लेकिन इनमें भी हवार, बोल, जदार और कोरचुला द्वीप प्रमुख हैं।'
दोनों पैकेज पर अब तक कैसी प्रतिक्रिया मिली है, इसके जवाब में उन्होंने बताया कि गे पैकेज को लेकर फिलहाल कोई खास जोश नहीं दिख रहा, लेकिन न्यूड बीच पैकेज की कई इंक्वायरी आ चुकी है।
लेकिन ऐसा नहीं कि इस तरह के पैकेज केवल विदेशी डेस्टिनेशन के लिए मिल रहे हैं। देश में ऐसी कई कंपनियां हैं, जो विदेशी पर्यटकों को गे और लेस्बियन के लिए खास तौर से तैयार पैकेज मुहैया करा रही हैं।
ऐसी ही एक कंपनी इंडोजैपइंक के रोबिन ने बताया कि उनकी कंपनी देश की पहली गे ट्रैवल कंपनी है। इसे चलाने वाले भी गे हैं और यह गे पर्यटकों को ध्यान में रखकर देश के अलग-अलग हिस्सों से जुड़े टूर पैकेज मुहैया कराते हैं।