{"_id":"0e3524a6-c75a-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"gay-couple-fight-chopped-genitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्द ने अपने प्रेमी का काट डाला गुप्तांग","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मर्द ने अपने प्रेमी का काट डाला गुप्तांग
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 28 May 2013 11:36 AM IST
विज्ञापन
मुंबई के नवघर में 38 साल के एक अधेड़ ने 30 साल के अपने मर्द प्रेमी का गुप्तांग काट डाला।
विज्ञापन
रामशरण हरिजन और राजकुमार गुरमी गे कपल थे और एक ही फ्लैट में किराए पर रह रहे थे। दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे।
पुलिस सूत्रों ने इस बारे में बताया कि रविवार की रात रामशरण ने गुरमी के साथ सेक्स करने की कोशिश की। लेकिन गुरमी ने उसे मना किया। उसके बाद रामशरण गुस्से में आया और किचन के चाकू से गुरमी का गुप्तांग काट डाला।
विज्ञापन
गुरमी दर्द के मारे चीखने लगा तो पड़ोसी दौड़े आए और उसको हॉस्पिटल ले गए। रामशरण को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर हत्या का प्रयास करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि ये गे कपल पिछले कुछ महीनों से लगातार लड़ते रहते थे। दोनों कंपनी में काम करते हुए एक दूसरे के करीब आए थे और साथ रहने का फैसला लिया था।