फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Gaur jayanti celebrated in Delhi NCR

दिल्ली में मनाई गई गौर जयंती, 'मध्यप्रदेश कुटुंब' की वर्षगांठ

Sat, 28 Nov 2015 12:45 PM IST
Updated Sat, 28 Nov 2015 12:45 PM IST
विज्ञापन
Gaur jayanti celebrated in Delhi NCR

26 नवंबर को 'मध्यप्रदेश कुटुंब' के तत्वाधान में दिल्ली में डॉ हरिसिंह गौर जयंती, भारतीय विधि संस्थान के सभागार धूमधाम से मनाई गई।

विज्ञापन


डॉ हरिसिंह गौर की 145 वी जन्म जयंती के अवसर पर दिल्ली और एन.सी.आर. यानी नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद में रहने वाले मध्यप्रदेश कुटुंब के सदस्य बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

कार्यक्रम में कुटुंब के बाल सदस्यों ने कवि सम्मेलन के जरिये माहौल गुलजार कर दिया। जानेमाने कवि और पत्रकार विदिशा के मूल निवासी आलोक श्रीवास्तव ने डॉ गौर के महान कार्यों को याद किया और अपनी सुप्रसिद्ध गजल “अम्मा” से समारोह में चार-चाँद लगा दिए।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश कुटुंब के संयोजक गंगेश पांडेय ने बताया कि डॉ हरिसिंह गौर की जयंती के अवसर पर ही गत वर्ष, दिल्ली/एन.सी.आर. में रहने वाले मध्यप्रदेश निवासियों को एक साझा मंच प्रदान करने हेतु 'मध्यप्रदेश कुटुंब' स्थापना हुई थी, इसलिये आज हमारे लिये यह दोहरी खुशी का दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन दुर्गानाथ स्वर्णकार और मनीष जैन ने किया। कार्यक्रम में दिल्ली/एनसीआर में रहने वाले मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स ने भागीदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed