{"_id":"ccf948bc-149b-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"gas-cylinder-will-be-biggest-issue-in-gujarat-and-himachal-in-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल, गुजरात चुनाव में बड़ा मुद्दा होगा गैस सिलेंडर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हिमाचल, गुजरात चुनाव में बड़ा मुद्दा होगा गैस सिलेंडर
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Oct 2012 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू गैस सिलेंडरों पर कैप संबंधी यूपीए सरकार के फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरने के बाद भाजपा अब इस आंदोलन को और तेज करने जा रही है। चूंकि यह मुद्दा सीधे तौर पर लोगों के किचन और घरेलू बजट से जुड़ा है, इसलिए भाजपा ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव में इसे बड़े मुद्दे के तौर पर उठाने का फैसला किया है।
इन दो राज्यों के चुनाव के लिए मैदान में उतर चुकी भाजपा के प्रमुख मुद्दों में गैस सिलेंडर भी शामिल हो गया है। शुक्रवार को भाजपा ने देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना व प्रदर्शन करके अपना गुस्सा जताया। अब इस मसले पर आंदोलन तेज करने की योजना है। यह कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले हुआ। लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज व राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली समेत कई बड़े नेता इस आंदोलन में शामिल हुए, लेकिन अब पार्टी खुद अपने बैनर तले एक बड़े देशव्यापी कार्यक्रम की योजना बना रही है।
भाजपा का मानना है कि गैस सिलेंडर मामले से समाज का लगभग हर तबका प्रभावित हुआ है। इसलिए पार्टी ने हिमाचल व गुजरात चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ उठाए जाने वाले मुद्दों में महंगाई, टूजी, कोल ब्लॉक आवंटन, भ्रष्टाचार, कालाधन और कुशासन के साथ अब गैस सिलेडर को भी शामिल किया है। माना जा रहा है कि इन चुनावों की तिथि जैसे-जैसे निकट आएगी, वैसे-वैसे भाजपा इस मुद्दे को और तेजी से उठाएगी।