फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gangwar in mathura jail

मथुरा जेल में गैंगवार, एक को गोलियों से भूना

Sat, 17 Jan 2015 06:04 PM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 06:04 PM IST
विज्ञापन
gangwar in mathura jail

शनिवार दोपहर को मथुरा की जिला जेल गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। जेल के अंदर ही हथियारों से लैस बदमाशों ने कुख्यात राजेश टोंटा और उसके साथी को गोलियां मारकर लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन


हमले का आरोप कुख्यात बृजेश मावी गैंग के सदस्यों पर लगाया जा रहा है। बृजेश मावी की कुछ दिनों पूर्व राजेश टोंटा और उसके साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन के साथ ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


इसके बाद जेल में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां टोंटा के साथी अक्षय सोलंकी ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल राजेश टोंटा ने इसे जेल प्रशासन की साजिश बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल टोंटा ने जेल प्रशासन पर लगाया आरोप

gangwar in mathura jail

घटना दोपहर बाद की बताई जा रही है, जब अचानक जिला जेल में एक के बाद एक कई फायरिंग ने हड़कंप मचा दिया। आनन फानन में जेल के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे तो वहां कुख्यात बदमाश राजेश टोंटा और उसका साथी सोलंकी लहूलुहान पड़े थे।

दोनों को गोली मारी गई थी। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। गोली मारने का आरोप जेल में बंद बृजेश मावी के शूटरों पर लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार वारदात कुछ दिन पूर्व मारे गए कुख्यात बदमाश बृजेश मावी और राजेश टोंटा के बीच चल रही गैंगवार का नतीजा है।

कुछ दिनों पहले बृजेश मावी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके आरोप में राजेश टोंटा अपने सा‌थियों सहित जेल में बंद है। हालांकि अभी तक बृजेश का शव बरामद नहीं हो सका है, माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद शव को जला दिया गया था।

जिला जेल में गैंगवार छिड़ने की आशंका

gangwar in mathura jail

जिसके चलते पुलिस उसका कोई सुराग नहीं लगा सकी। वहीं बृजेश मावी गैंग के कई शूटर भी मथुरा जेल में बंद हैं। माना जा रहा है कि बृजेश की हत्या का बदला लेने के लिए ही उसके शूटरों ने राजेश टोंटा को गोली मारी है।

उसके पैर में गोली लगी है। राजेश टोंटा ने बताया कि उसे बैरक में आकर गोली मारी गई है। टोंटा ने इसे जेल प्रशासन की साजिश बताया है। वहीं, बड़ा सवाल यह भी है कि पुख्ता सुरक्षा के बीच जेल के अंदर हथियार कैसे पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

दूसरी ओर इस वारदात के बाद जेल में गैंगवार और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में प्रशासन ने सख्ती और सुरक्षा व्यवस्‍था पुख्ता करने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed