फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gangster abu salem marries mumbai girl on train to lucknow

डॉन ने ट्रेन में रचाई शादी, खफा हुई अदालत

Wed, 05 Feb 2014 06:05 PM IST
Updated Wed, 05 Feb 2014 06:05 PM IST
विज्ञापन
gangster abu salem marries mumbai girl on train to lucknow

गैंगस्टर अबू सलेम का फिल्मी कनेक्शन जगजाहिर है, लेकिन अपनी असल जिंदगी में भी सलेम फिल्मी हीरो की तरह पेश आएगा, इसका अंदाजा नहीं था।

विज्ञापन


फर्जी पासपोर्ट समेत कई गंभीर आरोपों में पिछले 12 सालों से जेल में कैद अबू सलेम ने चलती ट्रेन में शादी रचाकर सबको हैरान कर दिया।

वाकया आठ जनवरी का है, जब सलेम को फर्जी पासपोर्ट मामले में एक केस की पेशी के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था। 2002 में पुर्तगाल से प्रत्यर्पण के तहत सलेम को भारत लाया गया था।
विज्ञापन


उस पर टी सीरीज के मालिक गुलशन कुमार और मनीषा कोइराला के सेक्रेटरी प्रदीप जैन के मर्डर के केस समेत और भी कई गंभीर आरोपों के तहत मामले चल रहे हैं।

काजी ने फोन पर पढ़ा निकाह

gangster abu salem marries mumbai girl on train to lucknow

एक अखबार के मुताबिक सलेम ने चलती ट्रेन में शादी रचाई। सलेम को कोर्ट में पेशी के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था। इसी यात्रा के दौरान उसने मुंब्रा (मुंबई) की एक लड़की से शादी की।

उनका निकाह मुंबई में एक काजी ने फोन पर पढ़ा। इस निकाह के गवाह बने अबु के भतीजे रशीद अंसारी और मुंबई व लखनऊ पुलिस के एक-एक जवान। ट्रेन में गैंगस्टर की इस शादी के बारे में पुलिस महकमा भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है, क्योंकि यह सुरक्षा में चूक का गंभीर मामला है।

एक अधिकारी ने कहा, पुलिस का काम सलेम को लखनऊ सुरक्षित पहुंचाना था। वह ट्रेन में क्या करता है और किससे बातें करता है, इससे पुलिस का कोई लेना-देना नहीं है।

जब अंसारी से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने शादी के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया और कहा, कृपया, उसकी निजी जिंदगी के बारे में मुझसे सवाल मत कीजिए। मैं सिर्फ कानूनी मुद्दे पर बात कर सकता हूं।

मोनिका बेदी से भी की थी शादी

gangster abu salem marries mumbai girl on train to lucknow

सलेम शुरू से ही रंगीन जिंदगी जीने का आदी रहा है। इससे पहले उसने अभिनेत्री मोनिका बेदी से भी शादी की थी, जबकि मोनिका ने हमेशा से इस शादी से इंकार किया।

बेदी ने हाल ही में छोटे पर्दे के जरिए कमबैक किया है। उनको भी सलेम के साथ सन् 2002 में पुर्तगाल से प्रत्यर्पित किया गया था। वहीं टाडा अदालत ने ठाणे के पुलिस आयुक्त को गैंगस्टर अबू सलेम के ट्रेन में कथित शादी करने के मामले की जांच करने का आदेश दिया है।

अभियोजक दीपक साल्वी ने कहा कि टाडा अदालत ने ठाणे पुलिस आयुक्त को यह जांच करने के लिए कहा है कि कैसे न्यायिक हिरासत में मौजूद एक आरोपी अदालत की अनुमति के बिना ट्रेन में शादी कर सकता है।

विज्ञापन

जज ने ‌दिए जांच के आदेश्‍ा

gangster abu salem marries mumbai girl on train to lucknow

विशेष जज जीए सनाप ने मुंबई के एक अखबार में छपी रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लेते हुए यह निर्देश दिया। ठाणे के पुलिस प्रमुख को 10 दिनों में रिपोर्ट देने को कहा गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले माह सलेम ने ठाणे में मुंबई की एक लड़की के साथ ट्रेन में शादी की और मुंबई के एक काजी ने फोन पर निकाह करवाई। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सलेम के भतीजे और वकील राशिद अंसारी और कुछ पुलिसकर्मी शादी के गवाह बने।

हालांकि अदालत के बाहर मीडिया से बातचीत में सलेम ने इस रिपोर्ट को आधारहीन और बकवास बताया। सलेम को 11 नवंबर 2005 को पुर्तगाल से भारत लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed