फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gangrape with woman of up in house of political leader in patna

पटना में नेता के घर में यूपी की युवती से गैंगरेप

Sat, 29 Sep 2012 11:11 PM IST
पटना/एजेंसी
पटना/एजेंसी Updated Sat, 29 Sep 2012 11:11 PM IST
विज्ञापन
gangrape with woman of up in house of political leader in patna
बिहार की राजधानी पटना में एक नेता के घर में यूपी की युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यह घटना 27 सितंबर को हुई, जब पांच युवकों ने रात में पटना जंक्शन के पास घूम रही लड़की को पकड़ लिया। वे लड़की को उठाकर पटेल नगर स्थित एक घर में ले गए। यह घर झारखंड के एक नेता का बताया जाता है। यहां इन पांचों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लड़की उत्तर प्रदेश के चंदौली की रहने वाली है। नेता के उस मकान में रहने वाले कुछ किराएदारों ने इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। लड़की को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। शनिवार को इन युवकों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पांचों आरोपी युवकों की पहचान नीरज कुमार, पुरुषोत्तम रावत, तुलसी राव, रवि और रंजीत के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed