फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gangrape with 11th class student in allahabd

इलाहाबाद में 11वीं की छात्रा से गैंग रेप

Mon, 24 Sep 2012 12:52 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Mon, 24 Sep 2012 12:52 PM IST
विज्ञापन
gangrape with 11th class student in allahabd

जिलेभर में शोहदे पूरी तरह मनमानी पर उतर आए हैं। उन्हें न तो पुलिस का खौफ है और न समाज का। छेड़खानी की कई घटनाओं के बाद शोहदों द्वारा अब एक छात्रा से गैंग रेप का मामला सामने आया है। दो युवकों ने शनिवार को स्कूल से घर लौट रही ग्यारहवीं की एक छात्रा के साथ बलात्कार किया। वे उसे सुनसान में एक खाली और पुराने मकान में खींच ले गए थे। पता चला है कि इनमें एक युवक छात्रा को बार-बार फोन और मिलने की कोशिश करता था। छात्रा ने बात करने से मना कर दिया तो उसने दोस्त संग मिलकर यह हरकत कर डाली। पिता की अर्जी पर उतरांव पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया।

विज्ञापन


16 साल की यह छात्रा शनिवार दोपहर स्कूल से अपने घर लौट रही थी। वहां से वह तकरीबन आधा किलोमीटर आगे सुनसान से गुजर रही थी तभी दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। वे उसे पास में उस पुराने मकान में खींच ले गए, जिसमें कोई नहीं रहता है। पीछे आ रहे स्कूल प्रबंधक के पुत्र ने देखा तो उसने फौरन दरवाजे में बाहर से सिटकनी लगा दी। फिर छात्रा के घर जाकर पिता को बताया। पिता कुछ लोगों के साथ भागकर वहां आया तो दोनों युवक मकान की दीवार फांदकर भाग चुके थे। छात्रा भीतर निढाल पड़ी थी। उसके चेहरे समेत शरीर पर कई जगह तमाम खरोंच थी। पिता को देख छात्रा रोने लगी। उसे जैसे-तैसे संयत कर घर ले जाया गया।
विज्ञापन


रविवार को छात्रा के पिता ने थाने जाकर सलमान और साहबे आलम के खिलाफ बलात्कार की अर्जी दी। वे दोनों वनपुरवा गांव के रहने वाले हैं। एसओ उतरांव उपेंद्र यादव ने एक  दरोगा को घर भेजकर छात्रा का बयान दर्ज कराया। फिर पुलिस ने छापा मारकर सलमान को पकड़ लिया लेकिन साहबे आलम नहीं मिला। पुलिस को फौरी जांच में पता चला कि सलमान की बहन भी पीड़ित छात्रा के साथ पढ़ती है। वह अपनी बहन से छात्रा का मोबाइल नंबर मांगकर बार-बार फोन करने लगा था। वह मिलने को राजी नहीं हुई तो उसने मनमानी कर डाली। पुलिस दूसरे युवक को खोज रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed