{"_id":"2b1089692047ef2fe0df9de98c2dd35b","slug":"gangrape-victim-molested-by-local-ncp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप पीड़िता से एनसीपी नेता ने की छेड़छाड़","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गैंगरेप पीड़िता से एनसीपी नेता ने की छेड़छाड़
एजेंसी/ठाणे
Updated Sun, 13 Jul 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
रायगड़ जिले में एक 14 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप की घटना के दिन ही एक स्थानीय एनसीपी नेता ने छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार को कहा कि दो लोगों ने नाबालिग लड़की के साथ छह जुलाई को गैंगरेप किया, जिन्हें अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया।
आगे की जांच में पता चला कि रेप की शिकार लड़की के साथ उसी दिन एक स्थानीय एनसीपी नेता ने छेड़छाड़ की।
रोहा के डीएसपी अमोल जेंदे ने कहा कि युवकों ने लड़की को नागोठाणे के पास हाइवे पर छोड़ दिया।
लड़की को खड़ा देख एनसीपी के शहर इकाई प्रमुख संतोष मंडावकर ने उसे लिफ्ट देने का प्रस्ताव दिया और कहा कि वह उसे उसके घर बोरीवली छोड़ देंगे।
वह लड़की को हाइवे पर बने एक गैरेज में ले गया और उसके साथ कार में ही छेड़छाड़ की। मंडावकर के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया।