{"_id":"b45dfd1c5b58f03d87caa172d136061f","slug":"gangrape-accused-says-has-done-it-before-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई गैंगरेपः 'पहले भी कई गुनाह कर चुके हैं पांचों आरोपी'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुंबई गैंगरेपः 'पहले भी कई गुनाह कर चुके हैं पांचों आरोपी'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 26 Aug 2013 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई गैंगरेप मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी रविवार को मुंबई और दिल्ली से हुई, लेकिन शनिवार को पकड़े गए एक आरोपी विजय जाधव ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि वे पांचों पहले भी इस तरह के गुनाह कर चुके हैं और बच निकलने में कामयाब भी रहे।
विज्ञापन
हर बार उन्होंने पीड़ितों की वीडियो क्लिप बनाई और इस बार फोटो पत्रकार के साथ उन्होंने ऐसा ही किया। उनका अंदाजा था कि पिछली बार की तरह इस बार भी उनके गुनाहों से परदा नहीं हटेगा। एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के मुताबिक पुलिस अभी जाधव के बयान की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रोंगटे खड़े करने वाली कहानी, पीड़िता की जुबानी
विज्ञापन
आरोपियों में से एक कासिम शेख को नायर अस्पताल के बाहर से तड़के 3 बजे गिरफ्तार किया गया। अस्पताल के भीतर और बाहर सोने वाले मरीजों के रिश्तेदारों ने अखबारों में छपे पुलिस स्केच के आधार पर खबर पहुंचाई।
सलीम अंसारी को रविवार सवेरे 11 बजे दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया। जांच में जुटे अधिकारियों का कहना है कि अंसारी ने इस अपराध की साजिश रची थी। मुंबई से भागने के बाद सलीम भारत नगर स्थित झुग्गी में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां गया।
रेप करने के बाद पीड़िता से साफ कराई जगह
इस मामले में आखिरी गिरफ्तारी शिकायत दर्ज करने के 65 घंटे के भीतर हो गई। मुंबई के पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने एक टीम की तरह काम किया, जिससे मामला सुलझाने में आसानी हुई।