'सुरक्षित हैं गांधी की हत्या के रिकॉर्ड'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर गृह मंत्रालय में डेढ़ लाख फाइलें नष्ट किए जाने के आरोपों को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने खारिज कर दिया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या से संबंधित 62 फाइलों समेत सभी दस्तावेज पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
गृहमंत्री ने राज्यसभा में अपने बयान में कहा कि एक संसद सदस्य ने मीडिया खबरों के आधार पर ये उल्लेख किया था कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने डेढ़ लाख फाइलों को नष्ट कर दिया, जिनमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या से संबंधित फाइलें भी थीं।
कुल 11,100 फाइलें की गईं नष्ट
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने चार जून को केंद्र सरकार के सभी सचिवों को मंत्रालयों के दफ्तरों, कार्य स्थलों पर स्वच्छता और सफाई बनाए रखने के साथ ही काम का एक अच्छा माहौल बनाने पर जोर दिया था।
उन्होंने बताया कि इसके बाद कैबिनेट सचिव की ओर से जो निर्देश जारी किया गए जिसमें कहा गया था कि फाइलों और कागजातों का रिकॉर्ड रखने के नियमों के अनुसार उनकी छंटाई की जारी चाहिए। ये काम तीन से चार महीने में करने की बात कही गई थी।
राजनाथ सिंह ने कहा कि इस निर्देश के अनुसार पांच से आठ जुलाई तक गृह मंत्रालय के विभिन्न अनुभागों में रखी गई फाइलों की समीक्षा की गई और कुल 11,100 फाइलें नष्ट की गईं।
इन फाइलों में से एक भी महात्मा गांधी की हत्या, डॉ राजेंद्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री या लार्ड माउंटबेटन से संबंधित नहीं थी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या से संबंधित 62 फाइलें समेत हजारों दस्तावेज भारतीय अभिलेखागार में पूरी तरह से सुरक्षित रखे हैं।