फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gadkari will talk to party members instead of media

गडकरी मीडिया की बजाय कार्यकर्ताओं को देंगे सफाई

Thu, 01 Nov 2012 11:51 PM IST
नई दिल्ली/हरीश लखेड़ा
नई दिल्ली/हरीश लखेड़ा Updated Thu, 01 Nov 2012 11:51 PM IST
विज्ञापन
gadkari will talk to party members instead of media

भ्रष्टाचार के आरोपों से संकट में आए भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी अब पार्टी कार्यकर्ताओं के पास जा रहे हैं। अपनी दोबारा ताजपोशी पर खतरे की तलवार मंडराते देख गडकरी आरोपों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच जाकर अपनी बात रखना चाहते हैं। इसके साथ ही वे आरोप लगाने वालों के खिलाफ कानूनी लड़ाई की संभावना भी तलाश रहे हैं।

विज्ञापन


गडकरी ने कार्यकर्ताओं से मिलना शुरू कर दिया है। पहले तो वे अपने गृह नगर नागपुर में कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू हुए। इसके बाद मुंबई में भी कार्यकर्ताओं से मिलकर अपनी बात रखी। बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंचने पर गडकरी सिर्फ कार्यकर्ताओं से ही मिले। दिल्ली प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका जिस तरह से भव्य स्वागत किया, उससे गडकरी गदगद हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद वे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर चले गए। रायपुर में हालांकि उन्हें एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होना है, लेकिन इस यात्रा के दौरान वे कार्यकर्ताओं से खासतौर पर मिलेंगे। सूत्रों के अनुसार गडकरी की अब देश के विभिन्न राज्यों में जाकर कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू होने की योजना है। हिमाचल प्रदेश के बाद अब वे चुनाव प्रचार के लिए गुजरात भी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष के तौर पर गडकरी का कार्यकाल आगामी दिसंबर में समाप्त होने जा रहा है। इसलिए वे इससे पहले कार्यकर्ताओं के सामने अपना पक्ष रख लेना चाहते हैं। माना जा रहा है कि वे मीडिया की बजाय कार्यकर्ताओं के सामने अपना पक्ष रखने के ज्यादा इच्छुक हैं। भाजपा अध्यक्ष के तौर पर अपनी दोबारा ताजपोशी पर छाए संकट के बादलों को देखते हुए गडकरी ने यह योजना तैयार की है।


गडकरी के भविष्य को लेकर हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनाव के बाद ही फैसला होना है। भाजपा नेतृत्व और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इन चुनावों के बाद ही इस मामले पर विचार करेंगे। तब तक गडकरी कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनका मूड भी भांप लेना चाहते हैं। कार्यकर्ताओं से फीडबैक के  बाद ही वे अपना अगला कदम उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed