{"_id":"83bae6c8-6bd1-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"gadkari-questioned-by-it-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर अधिकारियों ने की नितिन गडकरी से पूछताछ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आयकर अधिकारियों ने की नितिन गडकरी से पूछताछ
नागपुर/एजेंसी
Updated Fri, 01 Feb 2013 12:21 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी से आयकर अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को चार घंटे से भी ज्यादा समय तक पूछताछ की। पूर्ति ग्रुप ऑफ कंपनी में हुए संदिग्ध निवेश और टैक्स चोरी को लेकर गडकरी शक के घेरे में हैं। सूत्रों ने बताया कि उनसे आयकर निदेशक (जांच) गीता रविचंद्रन ने सेंट्रल नागपुर के सदर क्षेत्र में स्थित कार्यालय में पूछताछ की।
विज्ञापन
इससे पहले भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने आयकर विभाग को 25 पन्नों का अपना जवाब भेजा था, जिसमें उनका निजी लेनदेन और पूर्ति ग्रुप से जुड़े निवेश का ब्योरा शामिल था। हालांकि गडकरी हमेशा ही इन आरोपों को खारिज करते आए हैं और उनका कहना है कि काफी पहले ही पूर्ति ग्रुप से इस्तीफा दे चुके हैं।
विज्ञापन
उनके और उनकी कंपनियों के खिलाफ टैक्स चोरी के मामले की जांच को लेकर आयकर विभाग ने गडकरी को इस महीने के बीच में पेश होने का समन भेजा था। आयकर विभाग गडकरी की कंपनी पूर्ति पावर एंड शुगर लिमिटेड में हुए निवेश की जांच करने में जुटा हुआ है। इसी महीने ने आयकर विभाग ने मुंबई में 30 ठिकानों पर छापे मारकर अहम जानकारी इकठ्ठा की थी।
विज्ञापन