फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Fugitive ex-minister arrested in Jharkhand.

झारखंड के फरार पूर्व मंत्री गिरफ्तार

Mon, 06 Oct 2014 12:07 PM IST
नीरज सिन्हा/रांची से, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
नीरज सिन्हा/रांची से, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए Updated Mon, 06 Oct 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन
Fugitive ex-minister arrested in Jharkhand.

झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री और कांग्रेस विधायक योगेंद्र साव को में नक्सली संगठन को संरक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। सीआईडी की टीम ने उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


साव के खिलाफ मंत्री पद पर रहते हुए आरोप लगे थे और बाद में हज़ारीबाग की अदालत से गिरफ़्तारी वारंट जारी होने के बाद 12 सितंबर को सरकार ने उनसे इस्तीफा ले लिया था।
विज्ञापन


राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने साव की गिरफ़्तारी की पुष्टि करते हुए बीबीसी को बताया कि कि साव को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के बाद झारखंड लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगेंद्र साव हजारीबाग जिले के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

साव पर आरोप

Fugitive ex-minister arrested in Jharkhand.

पुलिस महानिदेशक के मुताबिक तफ्तीश में पूर्व मंत्री के खिलाफ काफी साक्ष्य मिले हैं।

पिछले एक सितंबर को हजारीबाग पुलिस ने कथित नक्सली संगठन झारखंड टाइगर फोर्स के पांच सदस्यों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था।

तब संगठन के प्रमुख राजकुमार गुप्ता ने अपने कथित तौर पर इकबालिया बयान में कहा था कि योगेंद्र साव संगठन के संरक्षक हैं और उनके इशारे पर पर रंगदारी वसूलने का काम किया जाता है।

हालांकि, इस्तीफा देने से पहले और बाद में योगेंद्र साव और उनके परिजन आरोपों से इनकार करते रहे हैं।

राज्य सरकार ने इस मामले की जांच सीआईडी को सौंपी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed