फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ?frogs are another reason for increasing cases of dengue

मेंढक की कमी से बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले

Mon, 19 Nov 2012 12:16 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 19 Nov 2012 12:16 PM IST
विज्ञापन
?frogs are another reason for increasing cases of dengue

क्या आप जानते हैं कि जानलेवा बीमारी डेंगू के लिए केवल मच्छर ही नहीं बल्कि मेंढक भी जिम्मेदार हैं। चौंकिए मत, दरअसल पानी में पैदा होने वाले मच्छरों के लारवा को मेंढक खा जाते हैं। मगर अब मेंढकों की संख्या में लगातार हो रही कमी के चलते मच्छरों सहित जल जनित रोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

विज्ञापन


हालांकि पर्यावरणविद मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया सहित अन्य जल जनित रोगों के बढ़ने के लिए लोगों के खानपान की आदतों के अलावा ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरणीय असंतुलन को भी एक बड़ी वजह मानते हैं। दिलचस्प बात यह भी है कि इस बार राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के लिए जिम्मेदार मच्छर की नई प्रजाति ‘एशियन टाइगर’ सामने आई है। माना जा रहा है कि इस प्रजाति पर मच्छरों से निपटने के मौजूदा तंत्र का भी कोई असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन


वहीं, उदयपुर वाइल्डलाइफ वार्डन आरिफा के अनुसार मच्छरों की बढ़ती संख्या के लिए मेंढकों की कमी के साथ ही छोटी मछलियों की संख्या में आई गिरावट भी बड़ी वजह है। उन्होंने बताया कि यह छोटी मछलियां न केवल मच्छरों के लारवा को खत्म करती हैं, बल्कि भोजन की जरूरतों को पूरा करने में भी इनका अहम स्थान है। गौरतलब है कि डेंगू के कारण प्रख्यात फिल्ममेकर यश चोपड़ा के निधन से पूरा देश स्तब्ध रह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरणविद रजा तहसीन का कहना है कि मेंढक भारतीय उपमहाद्वीप से गायब होते जा रहे हैं। मच्छरों के लारवा के लिए मेंढक सबसे बड़ा खतरा हैं, क्योंकि वह भोजन के मामले में लारवा पर ही ज्यादा निर्भर होते हैं।


मेंढक बचाओ अभियान  
वैज्ञानिकों, शिक्षकों, नेताओं और पर्यावरणविदों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने सेव द फ्रोग नाम से एक अभियान शुरू किया है। समूह ने इस वर्ष 28 अप्रैल को चौथा वार्षिक सेव द फ्रोग डे आयोजित किया। भारत में मुख्य आयोजन गुवाहाटी के असम में किया गया।

-1200 मामले इस साल अभी तक दर्ज हुए डेंगू के दिल्ली में
-857 मामले पिछले साल दिल्ली में दर्ज हुए थे डेंगू के

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed