फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Frequent sex can reduce one's lifespan, says BJP MP from Bhopal

ज्यादा सेक्स से कम हो जाती है उम्र, बोले सांसद

Mon, 29 Dec 2014 04:01 PM IST
Updated Mon, 29 Dec 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
Frequent sex can reduce one's lifespan, says BJP MP from Bhopal

भोपाल के बीजेपी सांसद ने दिया है एक विवादास्पद बयान। उन्होंने कहा है कि ज्यादा सेक्स से इंसान की उम्र कम हो जाती है।

विज्ञापन


एक टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर का उद्धाटन करने पहुंचे बीजेपी सांसद आलोक संजर ने कहा कि,"सेक्स एक यज्ञ की तरह है जिसे संतानोपत्ति के लिए किया जाता है।"

उन्होंने कहा कि,"वर्तमान में इंसान ने सेक्स को खेल समझ लिया है लेकिन उसे यह नहीं भूलना चाहिए कि अधिक सेक्स से उम्र कम हो जाती है।"

संजर ने कहा कि,"यज्ञ की भावना से किए गए सेक्स से ही संतान के रूप में पवित्र आत्मा का जन्म होता है।"

कृष्ण का उदाहरण दिया

Frequent sex can reduce one's lifespan, says BJP MP from Bhopal

बीजेपी सांसद ने कहा कि,"ये मेरी टिप्पणी नहीं है बल्कि ये सब बातें शास्त्रों में लिखी हैं।"

संजर ने भगवान कृष्ण का उदाहरण देते हुए कहा कि,"एक बार किसी ने कृष्ण से पूछा कि इंसान को सेक्स कब करना चाहिए तो कृष्ण ने कहा कि संतान की इंच्छा होने पर ही सेक्स करना चाहिए।"

"उस शख्स ने पूछा कि अगर ज्यादा की इच्छा हो तो? इस पर कृष्ण ने कहा कि 12 साल में एक बार। उसने फिर पूछा कि और ज्यादा की इच्छा हो तो? कृष्ण ने कहा 6 साल में एक बार।"

कहानी आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि,"वह इंसान नहीं माना और कृष्ण से सवाल करता गया। उसकी बातों पर कृष्ण ने जवाब दिए कि साल में एक बार, छह महीने में एक बार, महीने में एक बार। फिर भी वह संतुष्ट नहीं हुआ तो कृष्ण ने कहा कि सेक्स करो और कफन का इंतजाम कर लो।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed