{"_id":"1cc35be2-74e8-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"fourth-day-curfew-in-kashmir-after-afzal-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफजल की फांसी के बाद कश्मीर में चौथे दिन भी कर्फ्यू ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अफजल की फांसी के बाद कश्मीर में चौथे दिन भी कर्फ्यू
श्रीनगर/एजेंसी
Updated Tue, 12 Feb 2013 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद हमले के दोषी अफजल गुरू को फांसी दिए जाने के बाद से कश्मीर घाटी में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू आज लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। प्रशासन ने घाटी में हिंसा रोकने के मकसद से सभी बडे़ शहरों और तहसील जिला मुख्यालयों में कर्फ्यू लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कर्फ्यू के बावजूद सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो चुके हैं। गौरतलब है कि नौ फरवरी को दिल्ली के तिहाड़ जेल में संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू को फांसी दिए जाने के बाद एहतियात के तौर पर कश्मीर घाटी में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया था।
विज्ञापन
घाटी में कर्फ्यू प्रतिबंधों को लागू कराने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राज्य पुलिस के जवान बुलेट प्रूफ जैकेट पहने तथा स्वचलित हथियार लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं। श्रीनगर, बारामूला, सोपोर, पाटन, अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा सोपिया और पम्पोरे में लोगों को घरों के भीतर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन