फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   fourteen kilometer long greeting card for mulayam singh

मुलायम के लिए सवा किलोमीटर लंबा बर्थडे कार्ड

Thu, 22 Nov 2012 10:48 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Thu, 22 Nov 2012 10:48 AM IST
विज्ञापन
fourteen kilometer long greeting card for mulayam singh

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के लिए विश्व के सबसे लंबे बर्थडे कार्ड की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सवा किलोमीटर लंबे बर्थडे कार्ड का यह रिकार्ड जल्द ही लखनऊ से जुड़ेगा। विश्व रिकार्ड धारी इस बर्थडे कार्ड का अनावरण उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बुधवार को हुआ।  

विज्ञापन


कैसरबाग के राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश एवार्ड कमेटी की ओर से हुए आयोजन में अनावरण के बाद इस पर पहला अभिनंदन संदेश विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने लिखा। संगठन की ओर से अगले चरण में जल्द ही अभिनंदन संदेश को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सोसाइटी की ओर से बर्थडे कार्ड का शुभारंभ हुआ। सोसाइटी के सचिव सुभाष भल्ला ने बताया कि डेढ़ फुट चौड़े और सवा किलोमीटर लंबे बर्थडे कार्ड को मुलायम सिंह यादव के अगले जन्मदिन के पहले पूरा कर लिया जाएगा। ये एक विश्व रिकार्ड होगा, जिसके लिए गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में पंजीकरण करा दिया गया है। जल्द ही उनके प्रतिनिधि निरीक्षण के लिए आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इससे पहले वे वर्ष 2002 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई को उनके दिल्ली स्थित आवास पर एक किलोमीटर लंबा बर्थडे कार्ड सौंप चुके हैं। लेकिन पंजीकरण न होने के कारण वो किसी रिकार्ड में शामिल नहीं हो पाया। सुभाष के मुताबिक विश्व के सबसे लंबे बर्थडे कार्ड का रिकार्ड न्यूयार्क के एक शख्स के नाम पर है, ये करीब 100 मीटर ही लंबा था।


बली प्रेक्षागृह में मौजूदा समय में 20 मीटर लंबाई का बर्थडे कार्ड का अनावरण हुआ। अब इस पर देश के अन्य वरिष्ठ नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों के संदेश लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed