फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   four persons was dead and one was beheaded

चार लोग मौके पर हुए थे शहीद, एक का सिर कलम किया था

Wed, 19 Aug 2015 08:57 AM IST
Updated Wed, 19 Aug 2015 08:57 AM IST
विज्ञापन
four persons was dead and one was beheaded

भामौरी गांव में मंगलवार को शहीद दिवस मनाया गया। सुबह में स्कूली बच्चों ने अमर शहीद क्रांतिकारियों की वेशभूषा में प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान मोटो की चौपाल पर हवन यज्ञ भी किया गया। इसके बाद स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन


शहीद गांव भामौरी में सुबह में मोटो की चौपाल पर हवन यज्ञ हुआ। इसके बाद स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 18 अगस्त 1942 में गांव की मोटो की चौपाल पर देश की आजादी के लिए आयोजित सभा के दौरान लोगों को अंग्रेजों ने चारों तरफ से घेरकर गोलियां बरसा दी थीं।
विज्ञापन


इतिहास में यह घटना मिनी जलियावाला बाग कांड के नाम से जानी जाती है। यहां बोबल सिंह, फतेह सिंह, लटूर सिंह, प्रह्लाद सिंह मौके पर ही शहीद  हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यातनाएं देने के बाद सिर कलम

four persons was dead and one was beheaded

वहीं, पंडित रामस्वरूप शर्मा को बंधक बनाकर यातनाए दीं। इसके बाद उनका सिर कलम कर दिया था। देश की आजादी के बाद से प्रतिवर्ष 18 अगस्त को भामौरी में शहीद दिवस मनाया जाता है।

यहां शहीदों को सपा सरकार के दर्जा प्राप्त राज्मंत्री भूषण त्यागी, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजपाल सिंह, सपा छात्र सभा के प्रदेशाध्यक्ष अतुल प्रधान, एडीएम दिनेश चंद, एसडीएम ब्रजभान सिंह राठौर, इंस्पेक्टर मेहर सिंह, ग्राम प्रधान भामौरी ठा. दिनेश सिंह, विश्वास कुमार उर्फ बबलू रार्धना प्रधान, सुनील प्रधान अक्खेपुर, सोमवीर प्रधान ज्वालागढ़, वेदराम आर्य कुशावली, दीपक  निराला, पंकज जैन आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद ग्राम प्रधान के प्रतिष्ठान पर सहदेव सिंह की भजन मंडली ने देशभक्ति भजन गाए। यहां कवि दीपक निराला ने शहीदों को नमन कर काव्य पंक्तियां प्रस्तुत कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed