फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   four people dead in car accident

बेकाबू कार जा घुसी चाय की दुकान में, चार की दर्दनाक मौत

Thu, 28 Jan 2016 06:02 AM IST
Updated Thu, 28 Jan 2016 06:02 AM IST
विज्ञापन
four people dead in car accident

यूपी के बलिया में कोतवाली थाना क्षेत्र के केवरा चट्टी के पास बुधवार की शाम एक कार अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में घुस गई। कार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बांसडीह-सहतवार मार्ग पर शवों को रखकर जाम लगा दिया। मौके पर एसडीएम, सीओ के साथ ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने की पूरी कोशिश की, लेकिन ग्रामीण मुआवजे की मांग पर डटे रहे और शवों को देने से इंकार कर दिया। घटना के बाद एसडीएम और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। एसडीएम द्वारा मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केवरा चट्टी पर चाय पीने के लिए शाम करीब चार बजे एक दुकान के पास फिरंगी और कुछ अन्य लोग खड़े थे। इसी बीच  बांसडीह से केवरा गांव की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर इन लोगों को रौंदते हुए चाय की दुकान में घुस गई।

चालक भागा, तीन लोग हिरासत में

four people dead in car accident

कार की टक्कर से दुकानदार विशुन राजभर तथा फिरंगी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राधाकृष्ण और सुरेंद्र रावत ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि कपिलदेव, शिवलखन, हरिनाथ, मुकेश और लल्लन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार में सवार तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जबकि चालक मौके से भाग गया।

उधर, हादसे में मौके पर ही मरे विशुन तथा फिरंगी के शवों को बांसडीह-केवरा मार्ग पर रखकर गांव के लोगों ने जाम लगा दिया। गांव वाले दुर्घटना में मरे लोगों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर एसडीएम अरविंद कुमार राय, सीओ नत्थूराम यादव के साथ ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।

एसडीएम की काफी मान-मनौव्वल के बाद जाम समाप्त हुआ। तब जाकर घटना में मरे व्यक्तियों के शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घटना की छानबीन करने अपर जिलाधिकारी केपी सिंह तथा एएसपी केसी गोस्वामी भी मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed