फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   four agreement between the india and srilanka

भारत-श्रीलंका के बीच चार करार, चीन को संदेश

Fri, 13 Mar 2015 09:30 PM IST
Updated Fri, 13 Mar 2015 09:30 PM IST
विज्ञापन
four agreement between the india and srilanka

भारत ने श्रीलंका के साथ शुक्रवार को चार अहम करार किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रीलंका दौरे के मौके पर ये समझौते हुए। मोदी 28 साल बाद श्रीलंका के दौरे पर पहुंचने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले राजीव गांधी ने 1987 में इस पड़ोसी देश का दौरा किया था।

विज्ञापन


मोदी के इस दौरे को हिंद महासागर में चीन के खिलाफ भारत की सामरिक हित साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। मोदी सेशेल्स और मॉरीशस का दौरा करके श्रीलंका पहुंचे हैं। मोदी ने इस मौके पर श्रीलंका के साथ रिश्तों को फिर से पटरी पर लाने के लिए कई उपायों की भी घोषणा की।
विज्ञापन


मोदी ने सिरिसेना को हर तरह की मदद का भरोसा दिया। इससे पहले उन्होंने श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना से मुलाकात कर द्विपक्षीय और क्षेत्रीय महत्व के मसलों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन के खिलाफ भारत के सामरिक हित साधने की कोशिश

four agreement between the india and srilanka

सिरिसेना के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में मोदी ने कहा कि वह दौरे के महत्व को समझते हैं। 1987 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ओर से किया गया यह पहला दौरा है। दोनों देशों के बीच वीजा, कस्टम, युवा विकास और श्रीलंका में रबींद्रनाथ टैगोर मेमोरियल बनाने से जुडे़ करार हुए।

मोदी ने कहा कि इस करार से दोनों देशों के बीच कारोबार को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कारोबार से जुड़ी श्रीलंका की चिंताओं को दूर करने का भी भरोसा दिया।

31.8 करोड़ डॉलर की मदद

भारत ने त्रिनकोमाली में पेट्रोलियम हब बनाने के लिए श्रीलंका को पूरी मदद का भरोसा भी दिया है। श्रीलंका में रेलवे के विकास के लिए भारत ने नए सिरे से 31.8 करोड़ डॉलर का लाइन ऑफ क्रेडिट देने की घोषणा की। इसका इस्तेमाल मौजूदा रेलवे ट्रक को उन्नत करने में किया जाएगा।

केंद्रीय बैंक समझौते पर सहमत

four agreement between the india and srilanka
भारतीय रिजर्व बैंक ने श्रीलंका के केंद्रीय बैंक के साथ 1.5 अरब डॉलर का करेंसी स्वैप एग्रीमेंट करने का निर्णय लिया है। इससे श्रीलंकाई रुपये को स्थिर रखने में मदद मिलेगी।

ये हुए करार

वीजा, कस्टम, युवा विकास और श्रीलंका में रबींद्रनाथ टैगोर मेमोरियल बनाना।

श्रीलंकाई राष्ट्रपति के साथ मेरी मुलाकात काफी बेहतर रही। इससे भविष्य में हमारे रिश्तों के और बेहतर होने की उम्मीद और भरोसा मिला है।
नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed