{"_id":"f5e8f346-3ad7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"former-prime-minister-inder-kumar-gujral-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल का निधन ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल का निधन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 30 Nov 2012 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल का शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे निधन हो गया। उन्होंने गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 19 नवंबर से अस्पताल में भर्ती थे। 93 वर्षीय गुजराल को फेफड़े में संक्रमण के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
उनके निधन के समय पूरा परिवार अस्पताल में ही मौजूद था। सभी राजनीतिक पार्टियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। संसद में भी उनके निधन की खबर के बाद सभी ने उन्हें याद किया और उनके परिवार के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी रह चुके गुजराल दो बार विदेशमंत्री रहे और अप्रैल, 1997 से मार्च, 1998 तक वह देश के प्रधानमंत्री रहे थे। इससे पहले वह विश्वनाथ प्रताप सिंह एवं एचडी देवगौड़ा की सरकारों में विदेशमंत्री रह चुके थे। जनता दल में शामिल होने से पहले गुजराल कांग्रेस के सदस्य थे और मंत्रिमंडल में विभिन्न पदों पर रहे थे।
विज्ञापन