फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Former MP's said it's modi responsibility to protect Muslims

'मोदी पर मुसलमानों की रक्षा का भी जिम्मा'

Sun, 01 Jun 2014 01:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 01 Jun 2014 01:40 PM IST
विज्ञापन
Former MP's said it's modi responsibility to protect Muslims

पूर्व सांसद और मौलाना उबैदुल्लाह आजमी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी अब देश के प्रधानमंत्री हैं। ऐसे में मुसलमानों की रक्षा और उनके अधिकारों का जिम्मा उनका बनता है। इसके साथ उन्होंने उम्मीद जताई कि मुसलमानों को जो हक देश के संविधान में तय किए गए हैं, उन्हें दिलाने में मोदी अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन


शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान आजमी ने कहा, "केंद्र सरकार अपने पांच साल के कार्यकाल में मुसलमानों पर ध्यान देगी।" उन्होंने दावा किया, "इन पांच वर्षों में बीजेपी मुसलमानों के करीब आएगी।"
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने मुसलमानों को हिदायत देते हुए कहा, "उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी है कि वे देश के 25 करोड़ मुसलमानों का भी ध्यान रखें और संविधान में दिए गए उनके हक दिलाएं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में मौलाना ने कहा, "पिछली सरकारों ने मुसलमानों के साथ छल किया और मुसलमानों को वोट बैंक समझा। आज जरूरत जहनियत को बदलने की है। मुसलमान वक्त की नजाकत को देखते हुए उसके हिसाब से चलना सीखें।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed