फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   former ib claims that an congress leader know about ishrat

पूर्व आईबी प्रमुख का दावा, कांग्रेस नेता को पता थी इशरत की सच्चाई

Sun, 14 Feb 2016 10:44 AM IST
Updated Sun, 14 Feb 2016 10:44 AM IST
former ib claims that an congress leader know about ishrat

इंटेलीजेंस ब्यूरो के पूर्व प्रमुख राजेंद्र कुमार ने इशरत जहां एनकाउंटर मामले में चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के एक बड़े नेता को मामले की सच्चाई पता थी। वह चाहते थे कि राजेंद्र इस केस में गलत बयान दें ताकि नरेंद्र मोदी को फंसाया जा सके, जो उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री थे।



राजेंद्र ने कांग्रेस की मुश्किल बढ़ाने वाले बयान में कहा है कि पार्टी के एक नेता को इशरत जहां एनकाउंटर की पूरी जानकारी थी।

ये नेता गुजरात से हैं और संप्रग सरकार के दौरान बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।

नाम लेने से किया इनकार

former ib claims that an congress leader know about ishrat

हालांकि आईबी के पूर्व प्रमुख ने कोई नाम लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने आगे बताया कि गृह मंत्रालय ने छह अगस्त 2009 को विस्तृत शपथ पत्र दाखिल किया था, जिससे यह साफ हो गया था कि आईबी द्वारा दी गईं सूचनाएं सही हैं।

इस पर कुछ लोग भड़क गए थे। गुजरात के इसी नेता का शपथ पत्र को किसी भी तरह से गलत साबित करने का निर्देश था।

उन पर गलत बयान देने के लिए दबाव डाला गया। इसके लिए उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद बड़े पद का लालच भी दिया गया था।

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed