{"_id":"bb2eeb31b2321ad623e31b16b1f1e81d","slug":"former-cabinet-minister-arun-nehru-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण नेहरू का निधन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण नेहरू का निधन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 26 Jul 2013 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री और तीन बार सांसद रहे अरुण नेहरू का बृहस्पतिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
विज्ञापन
वह पिछले कई दिनों से गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे और रात 10:47 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह मांसपेशियों से संबंधित बीमारी से पीड़ित थे। इस दौरान उनकी सर्जरी भी हुई थी।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के रिश्ते में भाई लगने वाले 69 वर्षीय नेहरू उनकी सरकार में गृह राज्य मंत्री भी रह चुके थे। परिवार के सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को लोधी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
पढ़ें, कौन थे अरुण नेहरू
विज्ञापन
अरुण नेहरू का जन्म 24 अप्रैल, 1944 को लखनऊ में हुआ था। उनके परिवार में पत्नी सुभद्रा के अलावा दो बेटियां हैं।
कांग्रेस के टिकट पर रायबरेली से दो बार सांसद रह चुके अरुण नेहरू और राजीव गांधी के बीच बोफोर्स मामले को लेकर मतभेद पैदा हो गए थे, जिसके बाद वे जनता दल में शामिल हो गए थे।
जनता दल के टिकट पर ही वे उत्तर प्रदेश के बिल्होर से सांसद रहे। नेहरू को एक अच्छे लेखक के रूप में भी जाना जाता है।
बीते रविवार को सोनिया गांधी और उनके परिवार ने रिश्तों की पुरानी खटास को मिटाने की पूरी कोशिश भी की थी। बीते एक हफ्ते में न सिर्फ सोनिया बल्कि राहुल और प्रियंका कई बार अरुण नेहरू से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।