{"_id":"41ba5eb4-3465-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"former-army-man-killed-his-three-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व फौजी ने तीन बेटियों को गोलियों से भूना ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पूर्व फौजी ने तीन बेटियों को गोलियों से भूना
मथुरा/मांट/ब्यूरो
Updated Thu, 22 Nov 2012 10:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के मांट थाना क्षेत्र के गांव नगला दीपा में बुधवार को एक सेवानिवृत्त फौजी ने अचानक सनक में अपने परिवार के सदस्यों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोलियां लगने से उसकी तीन बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई तथा पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में हत्यारोपी ने समर्पण कर दिया।
विज्ञापन
गांव नगला दीपा का महेश कुमार (37) सेना की 16 जाट रेजीमेंट से रिटायरमेंट लेकर दो साल पहले गांव आ गया था। वह अपने माता-पिता से अलग तीन पुत्रियों, एक पुत्र और पत्नी के संग रहता था। उसके पिता घर पर 24 नवंबर को देवी जागरण कराने वाले थे और सभी परिवारीजन दावत का सामान खरीदने राया कस्बा चले गए।
विज्ञापन
लगभग 12 बजे अचानक महेश घर में घुसा और अपनी दो नाली बंदूक और कारतूस से भरी पेटी निकाल ली। उसने अपनी सात वर्षीय बेटी चांदनी, पांच वर्षीय काजल, तीन वर्षीय विनीता और पत्नी सोनियां उर्फ सोहन वीरी को कमरे में बुलाया। इसके बाद उसने सभी को गोली मार दी। गोली लगने से तीनों बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई और सोहनवीरी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
फौजी महेश ने तीनों बालिकाओं के शव को खींचकर मकान के बाहर खड़ंजे पर ले आया। इसके बाद भी उसकी सनक शांत नहीं हुई, ग्रामीणों को ललकारने लगा और फायर करने लगा। गांव में घूम घूम कर फायरिंग करता रहा। किसी तरह से ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसके हाथ से लाइसेंसी बंदूक छीन ली।
इसके बाद महेश ने खुद फोन कर पुलिस कंट्रोल रूम व मांट पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे एसपी देहात अनिल राय, सीओ मांट शील कुमार व एसओ मांट के समक्ष खुद को सरेंडर कर दिया।