फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   formation of new governement in jammu and kashmir, bhartiya janta party want old agenda

जम्मू में पुराने एजेंडे पर नई सरकार का गठन चाहती है भाजपा

Fri, 19 Feb 2016 11:27 AM IST
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
formation of new governement in jammu and kashmir, bhartiya janta party want old agenda

भाजपा महासचिव राम माधव की अचानक श्रीनगर यात्रा के बाद जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के गठन की संभावना बढ़ गई है। माधव ने पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती से मुलाकात के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को विस्तृत जानकारी दे दी है। भाजपा आलाकमान अफ्स्पा हटाने और दुलहस्ती तथा उड़ी पावर प्रोजेक्टों की वापसी पर पुराने स्टैंड पर कायम है। पार्टी ने पुराने एजेंडे पर ही सरकार बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

विज्ञापन


सरकार गठन पर जारी गतिरोध के बाद पीडीपी की ओर से पहल की गई। पीडीपी ने विश्वास बहाली के नाम पर नई शर्तें नहीं थोपने की बात कहकर बातचीत के लिए माहौल बनाया। इस बीच महबूबा की माधव से फोन पर बातचीत हुई। माधव को 15 फरवरी को श्रीनगर जाना था लेकिन वहां सुरक्षा बलों के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के कारण अशांत माहौल को बातचीत के लिए अनुकूल नहीं समझा गया।
विज्ञापन


नतीजतन वह दौरा स्थगित हो गया। बाद में बुधवार को माधव अचानक विशेष विमान से श्रीनगर पहुंचकर महबूबा से मिले और सरकार गठन के फार्मूले को अंतिम रूप दिया। सूत्रों के मुताबिक माधव और महबूबा के बीच एक घंटे तक चली बैठक में गठबंधन जारी रखने और जल्द सरकार गठन के मुद्दे पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्ययन के बाद ही फैसला लेगी सेन

formation of new governement in jammu and kashmir, bhartiya janta party want old agenda

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा इस बार भाजपा आलाकमान से सीधे संपर्क में हैं। पिछली बार मुफ्ती मोहम्मद के नेतृत्व में सरकार गठन में पीडीपी की ओर से डॉ. हसीब द्राबू ने अहम भूमिका निभाई थी। मुफ्ती मोहम्मद के निधन के बाद महबूबा अब खुद भाजपा आलाकमान से एक-एक मुद्दे पर चर्चा कर रही हैं।

जम्मू-कश्मीर में अफ्स्पा के तहत सेना को विशेष अधिकार मिला हुआ है। गठबंधन एजेंडे में अफ्स्पा को शांत इलाकों से क्रम वार हटाने की बात कही गई है लेकिन भाजपा ने साफ कर दिया है कि इस मामले में स्थिति के अध्ययन के बाद सेना ही फैसला लेगी। पीडीपी पहले भी श्रीनगर और कठुआ से अफ्स्पा हटाने की मांग करती रही है।

पाकिस्तान से बातचीत और कश्मीर समस्या के समाधान के लिए सभी पक्षों को बातचीत में शामिल करने के बिंदु गठबंधन एजेंडे में शुमार हैं। इसके तहत अलगाववादियों से भी बातचीत का मुद्दा उठता रहा है। लिहाजा पीडीपी ने गठबंधन एजेंडे को एक निश्चित समय सीमा के तहत लागू करने पर जोर दिया है।

पीडीपी और भाजपा गठबंधन को लेकर सकारात्मक

formation of new governement in jammu and kashmir, bhartiya janta party want old agenda

एक महीने से अधिक लंबे गतिरोध के बाद जम्मू-कश्मीर में पीडीपी और भाजपा का गठबंधन फिर से पटरी पर आता दिख रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव ने बृहस्पतिवार को कहा है कि दोनों पक्ष गठबंधन जारी रखने को लेकर सकारात्मक हैं।

महबूबा से बातचीत सकारात्मक रही। गठबंधन उसी एजेंडे पर काम करेगा, जो पिछले साल दोनों पार्टियों के बीच तय हुआ था। इसमें न कुछ कम किया जाएगा और न ही कुछ जोड़ा जाएगा।

हालांकि साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि भाजपा न्यूनतम साझा कार्यक्रम के कुछ मुद्दों के मामले में टाइम लाइन को लेकर बात करने की इच्छुक है। पीडीपी और भाजपा नेताओं के बीच सरकार बनाने को लेकर जल्द ही बात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed